फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona crisis deepens ... 255 infected including eight children found

कोरोना संकट गहराया... आठ बच्चों समेत 255 संक्रमित मिले

Tue, 18 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona crisis deepens ... 255 infected including eight children found
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को 255 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि रविवार को 121 मरीज संक्रमित मिले थे। अब संक्रमितों की संख्या 736 हो गई है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक से लेकर 10 साल तक के आठ बच्चे संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के हालात दिन पर दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इसमें एक साल के बच्चे से लेकर 81 साल तक बुजुर्ग शामिल हैं। पॉजिटिव मिले 255 में एक वर्ष से लेकर 10 साल तक के आठ बच्चे शामिल हैं। सोमवार की जांच रिपोर्ट में 255 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 736 पहुंच गई है। इसमें से 53 लोगों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 681 है। हालांकि इसमें से अभी 81 लोगों को स्वास्थ्य विभाग खोजने में जुटा है।
विज्ञापन

मोहम्मदी में तीन संक्रमित
मोहम्मदी। सीएचसी क्षेत्र में तीन लोग करोना संक्रमित मिले हैं। अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक बरवर रोड और दो लोग पसगवां निवासी हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां : चार डॉक्टर सहित 41 संक्रमित
पलियाकलां। कस्बे में भी कोरोना पांव पसारने लगा है। सीएचसी के चार डॉक्टर, छह स्वास्थ्य कर्मी सहित कुल 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद बाजार में हर तरह लापरवाही का आलम है। लोग बिना मास्क लगाए ही लोग घूम रहे हैं।
ओयल : संक्रमित मरीज होम क्वारंटीन
ओयल। पीएचसी क्षेत्र के पहला केस क्षेत्र के ग्राम पन्योरा से सामने आया है। पीएचसी प्रभारी डॉ. रवि कुमार अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र का यह पहला केस है। संक्रमित को होम आइसोलेट कर दवाओं की किट दे दी है।
कोरोना संक्रमण
जिले में कुल संक्रमित- 736
स्वस्थ हुए- 53
जिले में एक्टिव केस- 681
कोरोना से मौत- दो
बढ़ रही संक्रमण दर
जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इससे रोजाना नए संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इससे संक्रमण दर भी लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट अनुसार सोमवार को 1929 सैैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 213 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। (जबकि 42 लोग एंटीजन, ट्रूनॉट सहित निजी लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं।)। यानी 100 सैैंपल में करीब 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

किसी तरह की न बरतें लापरवाही
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर बताते हैं कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैैं। घर से बाहर निकलने से लेकर बाजार तक में लोग बिना मास्क घूम रहे हैैं। इस तरह घूमना घातक साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। मास्क पहनें, हाथों की सफाई पर भी ध्यान दें। वैक्सीनेशन की दोनो डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed