फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cooperative Bank posted a net profit of 928.38 million

सहकारी बैंक ने 928.38 लाख का मुनाफा कमाया

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Bank posted a net profit of 928.38 million
bank - फोटो : amar ujala
जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने बीते वित्तीय वर्ष में 928.38 लाख का मुनाफा कमाया है जो इससे पहले के वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 97.46 लाख रुपये अधिक है। यह जानकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने बैंक की 87वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में दी। बैंक परिसर में हुई इस  बैठक का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष पपिल मनार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहकारी ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने सहकारी गान पेश किया। 
बैंक अध्यक्ष पपिल मनार ने बैंक की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में जिले की शेष सभी शाखाओं में एटीएम लगाया जाएगा। शाखा से संबद्ध सभी समितियों को कंप्यूटराइज कराया जाएगा। इस मौके पर बैंक में निक्षेप वृद्धि करने और बकाया कम करने वाले शाखा प्रबंधकों और सहकारी समिति के सचिवों को सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बैंक के विभिन्न मानकों के अंतर्गत वर्ष की उपलब्धियों के बारे विवरण देते हुए बताया कि बैंक के निक्षेप में पिछले साल की तुलना में 115.93 करोड़ रुपये, अंशपूंजी में 4.32 करोड़, कार्यशील पूंजी में 95.77 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। बैंक की एनपीए 3.25 फीसदी से घटकर 2.74 फीसदी रह गई है। 31 मार्च 2016 को बैंक का कुल लाभ 928.38 लाख रुपया है जो पिछले साल की तुलना में 97.46 लाख रुपया ज्यादा है। बैंक अपने ग्राहकों को अच्छी और त्वरित सेवा देने का पूरा प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामसरन, अनुराग पटेल को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed