{"_id":"6116be7c8ebc3ee08d1bf579","slug":"contracted-buses-will-not-run-from-the-night-of-august-20-lakhimpur-news-bly4562703197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के सफर पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के सफर पर मंडराया संकट
विज्ञापन
बकाया भुगतान न मिलने से नाराज बस मालिकों के एलान से परिवहन विभाग में खलबली
रक्षा बंधन पर सीएम योगी की बहनों को मुफ्त यात्रा कराने की मुहिम पर छाए संकट के बादल
लखीमपुर खीरी। पिछला बकाया न मिलने से नाराज परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र के सभी डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने 20 अगस्त यानी शुक्रवार रात से बस संचालन न कराने का ऐलान किया है। इससे रक्षा बंधन पर सीएम योगी की बहनों को मुफ्त यात्रा कराने की मुहिम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसको लेकर एआरएम से लेकर आरएम स्तर पर खलबली मच गई है।
अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के संरक्षक प्रेम प्रकाश बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार को हरदोई क्षेत्र के सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, हरदोई एवं गोला डिपो के अनुबंधित बस मालिकों की बकाया भुगतान को लेकर बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष हरदोई आनंद वर्मा ने कई सालों का बकाया न मिलने पर नाराजगी जताई। बस मालिकों ने भुगतान न मिलने पर 20 अगस्त की रात 12 बजे से बसों को खड़ा करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया 20 अगस्त तक यदि परिवहन निगम की ओर से सभी भुगतान नहीं किए गए तो आर्थिक तंगी के चलते हम सब बस संचालन करा पाने में असमर्थ होंगे। इसकी जिम्मेदारी हरदोई क्षेत्र के आरएम मनोज कुमार त्रिवेदी सहित समस्त डिपो के एआरएम की होगी।
22 को है रक्षा बंधन
बस मालिकों ने 20 अगस्त की रात से बस संचालन से हाथ खड़े करने का निर्णय लिया है। इससे परिवहन निगम अधिकारियों में खलबली मच गई हैं, क्योंकि 22 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व है। पिछले सालों में इस दिन योगी सरकार की ओर से बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात मिलती रही है। इस बार भी बहनें फ्री यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद लगाए हैं। ऐसे में यदि बस संचालन प्रभावित हुआ तो सबसे ज्यादा दिक्कत लखीमपुर डिपो पर होगी, क्योंकि यह अनुबंधित बसों के सहारे ही चल रहा है।
विज्ञापन
बस मालिकों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। हाल ही में आरएम साहब और इनके बीच बकाया भुगतान को लेकर बैठक हो चुकी है। कुछ पेमेंट भी हो भी चुका है। शेष की प्रक्रिया चल रही है। आरएम साहब ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, जिसको लेकर कार्रवाई प्रगति पर है।
- जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो