फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contract cleaning worker of sugar mill dies under suspicious circumstances

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल के ठेका सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Contract cleaning worker of sugar mill dies under suspicious circumstances
पलिया सीएचसी में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत पाठक
पलियाकलां। पलिया चीनी मिल में ठेका सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव सीएचसी पहुंचा तो परिजनों की भीड़ लग गई। परिजनों ने चीनी मिल में कार्य के दौरान करंट लगने की बात कही है। पुलिस ने शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।
विज्ञापन


पलिया के सरखना पूरब गांव निवासी नंदलाल का पुत्र सर्वेश कुमार (47) चीनी मिल में ठेका सफाई कर्मचारी है। वह बीते 11 सालों से चीनी मिल में ठेके पर सफाई करने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को कार्य के दौरान ही अचानक उसकी हालत खराब हो गई। साथ में काम करने वाले लोग जब उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में हुई मौत की सूचना पर परिजनों की भीड़ भी सीएचसी में लग गई और उन्होंने चीनी मिल में करंट लगने से सर्वेश की मौत होने की बात कही। उधर, चीनी मिल के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने भी इसको लेकर कोई खास जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस सीएचसी आई है और यहां शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, देर शाम तक ठेकेदार से परिजनों की झड़प भी हुई और मुआवजे को लेकर भी काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे।

पलिया सीएचसी में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत पाठक

पलिया सीएचसी में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed