{"_id":"619945cbe36f8269b25aa3eb","slug":"contract-and-tender-electricity-workers-performed-half-naked-lakhimpur-news-bly466706478","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा और निविदा बिजली कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा और निविदा बिजली कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
आठ सूत्री मांगों को लेकर 12 नवंबर से चल रही है हड़ताल
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा बिजली कर्मचारियों की 12 नवंबर से हड़ताल लगातार जारी है। आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को अर्धनग्न होकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
विद्युत संविदा/ निविदा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें ईएसआई का लाभ दिलाया जाए। अवर अभियंता और ठेकेदार गलत आरोप लगाकर वेतन काटने की प्रक्रिया बंद करें। काम के घंटे निर्धारित किए जाएं। ठेकेदार और अवर अभियंताओं की मिलीभगत से आए दिन किए जा रहे स्थानांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। बिल वसूली करते समय टीम के साथ सरकारी कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। ईपीएफ की केवाईसी कराई जाए। पूर्व में निकाले गए संविदा कर्मचारियों को पुन: विभाग में वापस लिया जाए। भविष्य में धरने पर जाने से कोई वेतन न काटा जाए जो वेतन काटा गया है उसे कर्मचारियों को दिया जाए। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुुमार सिंह, महामंत्री अमित कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज अवस्थी, संगठन मंत्री विनय कुमार वर्मा, दिव्यांशुु त्रिवेदी आदि पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।