फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of high schools in Khakhra and Magalganj completed, admission process underway

Lakhimpur Kheri News: खखरा और मैगलगंज में हाईस्कूल का निर्माण पूरा, प्रवेश प्रक्रिया जारी

Wed, 22 Apr 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Construction of high schools in Khakhra and Magalganj completed, admission process underway
लखीमपुर खीरी। राजकीय हाईस्कूलों के निर्माण के बाद खखरा और मैगलगंज में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया जारी है और कक्षा 9 की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो चुकी है, जिससे आसपास के गांवों के छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से उच्चीकृत इन विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होते ही छात्रों का रुझान बढ़ा है। मैगलगंज में अब तक 27 और खखरा में 10 छात्रों का नामांकन हो चुका है। दोनों स्कूलों में नियमित पढ़ाई संचालित हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर हाईस्कूल की सुविधा मिलने से छात्रों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है। अभिभावकों ने भी इस पहल पर संतोष जताया है। विभाग के अनुसार विद्यालयों में संसाधनों को बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। फिलहाल संबद्ध शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। आगे शिक्षक भर्ती और पद सृजन के बाद नियमित तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed