{"_id":"36ae81af6745a791f042be8cf1f5b5fe","slug":"congress-workers-visit-removed-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली संकल्प यात्रा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय से संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह संकल्प यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गांधी पार्क तक गई। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इससे पहले पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि बेमौसम बरसात से फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं तथा पूर्व में बकाया गन्ना भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि किसानों को तत्काल गन्ना भुगतान दिलाया जाए ताकि वे अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी कर सकें।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पूरे जिले में पदयात्रा निकालेगी। पदयात्रा के दौरान दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया जाएगा। 19 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। सभा को अशोक सक्सेना, रमाकांत गुप्ता, सुजीता कुमारी, कोमल सिंह, डीके दीक्षित, कुसुमलता बरनवाल आदि कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्वमंत्री माया प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, मंजीत कौर, सत्यबंधु गौड़, चंद्रप्रभा अवस्थी, राजेंद्र गुप्ता, नीरज बाजपेयी, इरफान किदवई, अमित शर्मा, सन्नी गुप्ता, नत्थू खां, लतीफ खां, अजय, रवि गोस्वामी, कैलाश, मुरारी लाल गांधी, रामपाल शाक्य, अशोक कुमार, मुकेश गोस्वामी, अनूप मिस्त्री आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।