फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   congress workers protest on gandhi jayanti

गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने दिया धरना, निकाली पदयात्रा, सपाइयों ने रखा मौन

Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
congress workers protest on gandhi jayanti
विलोबी में मौन धरना देते समाजवादी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण करने के बाद गांधी पार्क में किसान बचाओ मजदूर बचाओ के तहत धरना दिया और पदयात्रा निकाली। उधर, सपा ने विलोबी हॉल में सरकार की नीतियों और बढ़ते अपराधों के खिलाफ मौन रखकर सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। साथ ही गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने कहा कि केंद्र की सरकार ने कृषि बिल पास करके अन्नदाता को भिखारी बनाने का काम किया है। सरकार ने गरीबों को उनका हक न देकर उन्हें अपने मजबूर हालात पर छोड़ दिया। संजय गोस्वामी और राजेश ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं। राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार इस सरकार में नहीं है। हाथरस की घटना में संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को जबरन रोककर उनके साथ धक्कामुक्की की गई, जो सरकार की दबंगई का सबूत है। इस दौरान हरि गोविंद, रवि गोस्वामी, नीरज बाजपेई आदि रहे।
विज्ञापन

उधर सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम खां के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह दस बजे विलोबी मैदान पहुंचे, जहां दोपहर 12 बजे तक मौनव्रत रखकर सत्याग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था दयनीय है। युवाओं के भविष्य को अंधकार में रखा गया है। सत्ता संरक्षित अपराधी निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। मौनव्रत में पूर्व विधायक यशपाल चौधरी, उत्कर्ष वर्मा, रामसरन भार्गव, आरए उस्मानी, सुनील कुमार भार्गव, हिमांशु पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
गोला गोकर्णनाथ-मोहम्मदी। कांग्रेसियों ने अशोक चौराहे पर इंदिरा पार्क में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण यहां से लखीमपुर रोड होते हुए कुंभी ब्लॉक ऑफिस तक शांति मार्च निकाला। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, युवा नेता शुभम अग्निहोत्री के नेतृत्व में लखीमपुर रोड पर पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर सहजेंद्र दीक्षित, अनिल शुक्ला, अमित गुप्ता, अनस खान, प्रेम वर्मा आदि मौजूद रहे।

गांधी पार्क में मौन धरना देते कांग्रेसी। संवाद

गांधी पार्क में मौन धरना देते कांग्रेसी। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed