{"_id":"56ee9dba4f1c1bf525f14e38","slug":"congress-hit-back-on-the-performance-of-ida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रदर्शन पर इरा का पलटवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रदर्शन पर इरा का पलटवार
ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
पलटवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, गढ़ी रोड के पुनर्निर्माण का कार्य पहले से स्वीकृत
एक दिन पहले गढ़ी रोड के पुनर्निर्माण के लिए कांग्रेस के प्रदर्शन पर नगर पालिका चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव ने पलटवार किया है। कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने गढ़ी रोड, नौरंगाबाद की सड़क के निर्माण का कार्य स्वीकृत होने के बाद प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक गढ़ी रोड, जीजीआईसी रोड और केंद्रीय विद्यालय के सामने की सड़क हार्ट मिक्स से बनाई जाएगी। मार्च के दूसरे सप्ताह में इसकी स्वीकृति मिली है। हालांकि सड़क बनाने के लिए प्रशासन से अनुमति मिलने में देरी हो गई लेकिन जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि शाहपुरा कोठी चौराहा से करीब 500 मीटर की दूरी तक नौरंगाबाद रोड पर नगर पालिका की सीमा तक सीसी रोड बनाई जाएगी। वहीं इमली चौराहा से लेकर शहीद स्मारक तक हार्ट मिक्स रोड बनाई जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि अलग-अलग दलों के होने के बावजूद नगर पालिका के सभी सदस्य एकमत हैं। शहर के तालाबों की पटाई के मुद्दे पर उन्होंने सिर्फ सिविल कोर्ट में मुकदमा करने की ही बात कही।
शहीद फतेह सिंह के नाम से जानी जाएगी बेहजम रोड
नगर पालिका चेयामैन ने कहा कि बेहजम रोड शहीद फतेह सिंह के नाम से जानी जाएगी। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस रोड का नामकरण शहीद सैनिक के नाम पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में रहने वाले पूर्व सैनिकों का हाउस और वॉटर टैक्स माफ कर दिया गया है। इस बाबत नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
उत्पाती बंदरों को पकड़वाएगी नगर पालिका
नगर पालिका चेयरमैन ने कहा है कि शहर में उत्पाती बंदरों से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। इसलिए नगर पालिका करीब दो हजार उत्पाती बंदरों को पकड़वाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए वन विभाग से अनुमति ले ली है। एक बंदर पकड़ने पर करीब 400 रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
कूड़ा रिसाइकिलिंग प्लांट के लिए नहीं मिल रही जमीन
शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा प्रबंधन की है लेकिन इसका कोई ठोस इंतजाम नहीं है। चेयरमैन ने बताया कि कूड़ा रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने के लिए पांच किलोमीटर की एरिया में दस एकड़ जमीन चाहिए, लेकिन न कहीं जमीन मिल रही है और न ही नगर पालिका के पास इतना बजट है।
एक बार फिर खोदी जाएंगी शहर की सड़कें
लखीमपुर खीरी। करीब चार साल पहले पाइप लाइन डालने के लिए शहर की सड़कों को खोद दिया गया था। अब अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल सप्लाई सुधारने और सीवर लाइन डालने के लिए एक बार फिर साल भर बाद शहर की सड़कें खोदी जाएंगी। अमृत योजना स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। नगर पालिका चेयरमैन डॉॅ इरा श्रीवास्तव ने करीब चार साल पड़ी पाइप लाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाइप लाइन की मरम्मत पर नगर पालिका को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत 27 करोड़ की लागत से सीमाई मोहल्लों और जरूरी जगहों पर पाइप लाइन पड़ेगी और 550 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बनाई जाएगी। इरा ने कहा कि जब शहर में पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन पड़ी थी, तब वह अध्यक्ष नहीं थी। उस समय कार्यदाई संस्था जल निगम ने कार्य कराया था लेकिन इस बार बजट नगर पालिका को मिला है और पाइप लाइन डालने के कार्य की निगरानी की जाएगी।