फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   congress foundation day

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने निकालीं संदेश पदयात्राएं

Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
congress foundation day
लखीमपुर में कांग्रेस किसान संदेश पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद शहर में संदेश पदयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक कांग्रेसी नेता डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी ने तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के 12 करोड़ किसानों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी पदयात्रा निकालीं गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कानून में समर्थन मूल्य की गारंटी खत्म कर दी गई है। बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की सरकार की मंशा है। मंडिया खत्म करके कृषि संबंधित व्यवसाय छीन कर गांव के विकास को बाधित करने की तैयारी है ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास यह बताता है कि देश के लिए कांग्रेस ने कितनी कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस संदेश किसान पदयात्रा शहर के प्रमुख वार्डों में पहुंची। पदयात्रा के दौरान डॉ. आंबेडकर एवं शहीद राजनारायण जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर नमन किया गया। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों रमाकांत गुप्ता, गणेश सहगल, रवि प्रताप सिंह, इरफान किदवई, सैयद जाफरी, राजीव मिश्रा और धीर प्रशांत त्रिवेदी का उनके घर जाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। किसान कांग्रेस लखनऊ मंडल के पूर्व सह प्रभारी देवेंद्र कुमार, पंकज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक लखीमपुर के बेहजम रोड पर छाउछ गुल्हापुर आदि गांव में पैदल मार्च कर तिरंगे को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार पहुंचे सैफ अली नकवी का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दीं।
नगर अध्यक्ष आबिद हसन व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह ने पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दीं। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सैफ अली ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
किसानों ने सांसद रेखा वर्मा को सुनाईं समस्याएं
चपरतला। चपरतला में किसानों ने सांसद रेखा वर्मा को रोककर अपनी समस्याएं सुनाईं। किसानों ने बताया कि उन्हें फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि उनके खाते से पैसा काट लिया जा रहा है।
किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को बरकरार रखने की बात प्रमुखता से उठाई। सांसद के मुताबिक कृषि कानून किसान विरोधी नहीं हैं, कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों को गुमराह कर रहीं है। सांसद ने दावा किया कि भविष्य में यह कानून किसानों के लिए सुखद साबित होगा।

इसके अलावा किसानों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए भी गुहार लगाई। कई किसानों ने सुझाव दिया कि जो राशि गो आश्रय केंद्र को प्रति जानवर के हिसाब से दी जा रही है। अगर यह रुपया सीधे किसानों को दिया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा और कोई भी जानवर इधर-उधर भटकता नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed