फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress focused on strengthening

कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Mon, 01 Feb 2016 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 01 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress focused on strengthening
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के प्रति अधिक संघर्षशील होने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि खीरी जिले के प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। कांग्रेस ने जनता के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। हम उन्हें जनता के बीच पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हम सब एकजुट होकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी और कैप्टन मोनिस नकवी ने कहा कि जबसे कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता छोड़ी है तबसे प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। आज प्रदेश को फिर कांग्रेस की जरूरत है। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करें तभी सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने एमएलसी चुनाव पर चर्चा करते हुए इच्छुक उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया। उपाध्यक्ष कुसुमलता बरनवाल ने कहा कि हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए तो वह दिन दूर नहीं  कि जब हम जनता का विश्वास हासिल करेंगे और सरकार बनाएंगे। इसके अलावा प्रह्लाद पटेल, संजय गोस्वामी, डीके दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, दिनेश जिंदल, अशोक सक्सेना, राजेंद्र गुप्ता, सुशील शुक्ला, रवि गोस्वामी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लतीफ आजम, शत्रोहन लाल वर्मा, कमल शुक्ला, ललित कुमार वाल्मीकि, मोहम्मद कामिल, लाल मोहम्मद खां, जय प्रकाश वर्मा, प्रभा अवस्थी, मंजीत कौर, संजय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, प्यारे लाल, मोहम्मद शकील, कैलाश भास्कर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed