फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress announced candidates for seven more seats

कांग्रेस ने सात और सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान, लखीमपुर सदर से डा. रवि शंकर त्रिवेदी कांग्रेस उम्मीदवार

Sun, 30 Jan 2022 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Congress announced candidates for seven more seats
चांदनी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने जिले की बाकी बची सातों सीटों पर सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मोहम्मदी से कांग्रेस पहले ही पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवारों में तीन महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने लखीमपुर सदर से डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि गोला से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल को टिकट दिया है। श्रीनगर (सुरक्षित) से चांदनी और धौरहरा से जिला पंचायत सदस्य जितेंद्री देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। कस्ता (सुरक्षित) सीट से जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम भार्गव, निघासन से अटल शुक्ला और पलिया से रिसाल अहमद पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

लखीमपुर: डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी
लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी 45 वर्षीय डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पांच बार विधायक रहे पं. तेज नारायन त्रिवेदी के पौत्र हैं। तेज नारायन त्रिवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। पेशे से चिकित्सक डॉ. त्रिवेदी एमबीबीएस, एमडी हैं। वह पहली बार चुनावी राजनीति में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

गोला: प्रह्लाद पटेल
गोला से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए प्रह्लाद पटेल मौजूदा समय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। गोला निवासी प्रह्लाद पटेल वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब वह कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में कूदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन: अटल शुक्ला
निघासन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए गए अटल शुक्ला इससे पहले इसी विधानसभा क्षेत्र में 2020 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ें थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। अटल शुक्ला निघासन से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। विधानसभा का उनका यह दूसरा चुनाव है।
कस्ता (सु): राधेश्याम भार्गव
46 वर्षीय राधेश्याम भार्गव मितौली ग्राम पंचायत के रतहरी गांव के निवासी हैं। 2001 में वह मितौली के ब्लॉक प्रमुख रहे। वह 2005 और 2010 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2022 का चुनाव बसपा से लड़ना चाहते थे। इसकी तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए। अब वह कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
धौरहरा: जितेंद्री देवी
धौरहरा से घोषित कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्री देवी मौजूदा समय में धौरहरा से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता राजू पंकज की पत्नी हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं।
श्रीनगर (सु):- चांदनी
विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर (सु) से कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी कांग्रेस कार्यकर्ता एजाज अहमद की पत्नी हैं। अनुसूचित जाति में जन्मी चांदनी ने मुस्लिम से विवाह किया है। श्रीनगर में चार प्रमुख पार्टियों भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

पलिया: रिसाल अहमद
पलिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी 37 वर्षीय रिसाल अहमद पलिया के निवासी हैं। इंटरमीडिएट तक शिक्षित रिसाल युवा कांग्रेस पलिया के नगर अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के जिला महामंत्री रहने के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भी रहे। मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

राधे श्याम भार्गव

राधे श्याम भार्गव- फोटो : LAKHIMPUR

जितेन्द्री देवी

जितेन्द्री देवी- फोटो : LAKHIMPUR

प्रहलाद पटेल

प्रहलाद पटेल- फोटो : LAKHIMPUR

डॉ. रविशंकर त्रिवेदी

डॉ. रविशंकर त्रिवेदी- फोटो : LAKHIMPUR

सिल अहमद

सिल अहमद- फोटो : LAKHIMPUR

अटल शुक्ला

अटल शुक्ला- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed