फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commuters created a ruckus for not getting a bus for Gola for two hours

गोला के लिए दो घंटे तक बस न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Commuters created a ruckus for not getting a bus for Gola for two hours
बस का इंतजार करते यात्री।
परिचालकों की मनमर्जी के संचालन से खड़ा हुआ बसों का संकट
विज्ञापन

शासन के यात्री सुविधाओं के दावों में निगम कर्मी ही लगा रहे पलीता
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर बस अड्डे पर गोला के लिए करीब दो घंटे तक बस न मिलने पर यात्रियों का सब्र शनिवार रात जवाब दे गया। आए दिन हो रही इस तरह की समस्या से यात्रियों ने परिवहन निगम हरदोई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी को अवगत कराने के साथ व्यवस्थापक लिपिक का घेराव किया। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर डिपो की बस से करीब 65 यात्रियों को गोला तक भिजवाया।
निगम के निर्देशों को ताक पर रखकर गोला डिपो की बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे रात आठ बजे के बाद लखीमपुर से गोला के लिए बस मिलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार रात करीब सात बजे से 30-32 यात्री गोला जाने के लिए बस अड्डे पर प्रतीक्षा में खड़े रहे। नौ बजे तक बस न मिलने पर उनका सब्र जवाब दे गया। यात्रियों ने बताया कि यह कोई एक दिन का नहीं, बल्कि रोज का आलम है। नाराज यात्रियों ने इसकी सूचना आरएम हरदोई को देकर व्यवस्था लिपिक नरेंद्र सिंह को घेरकर गोला के लिए बस मुहैया कराने की मांग की। उधर, आरएम के संज्ञान लिए जाने पर एक बस गोला के लिए रवाना की गई, जो बस अड्डे और एलआरपी से करीब 65 यात्रियों को लेकर गोला गई।
विज्ञापन

अड्डे तक बस न लाए जाने पर बिगड़ी बात
शनिवार शाम गोला डिपो से लखीमपुर आई बस संख्या-7851 का परिचालक सतेेंद्र कुमार यात्रियों केे एलआरपी चौराहे पर ही यात्रियों को उतारकर वापस गोला के लिए बस लेकर चला गया, जबकि यात्री बस अड्डे पर ही उसके आने की प्रतीक्षा करते रहे। हालांकि सूचना मिलने पर व्यवस्थापक लिपिक ने भी परिचालक को फोन कर बस अड्डे तक बस लाने को लिए कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 यात्रियों में भर गई अनुबंधित बस
परिचालक सतेंद्र कुमार के मुताबिक, बस राजापुर में ही भर गई थी। इसलिए बस अड्डे न जाकर वापस गोला के लिए बस मोड़ दी, जबकि परिचालक के इस झूठ की गवाही ड्यूटी प्रपत्र दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि शनिवार की रात सिर्फ 18 मुसाफिरों ने ही लखीमपुर से गोला का सफर किया है, जबकि बस में 30 से 35 यात्री सफर कर सकते हैं।
ये है नियम
रोडवेज बसों का बस अड्डे पर जाना अनिवार्य है। परिचालक पूछताछ केंद्र पर बस पहुंचने और रवानगी का समय ड्यूटी स्लिप पर अंकित कराएं, ताकि इंक्वायरी पर मौजूद कर्मचारी मुसाफिरों को बस मिलने की सही जानकारी दे सके, लेकिन परिचालकों की मनमानी के चलते पूछताछ के कर्मचारी बस आएगी भी कि नहीं, इस बारे में यात्रियों को बता तक नहीं पाते।
गोला बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त होने पर बस संख्या 7851 लखीमपुर भेजी गई थी, लेकिन मालूम हुआ है कि परिचालक बस अड्डे तक न जाकर बस को रास्ते से ही घुमा लाया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई है। परिचालक से जवाब-तलब कर कार्रवाई होगी।

- सुरेश कुमार राठौर, केंद्र प्रभारी गोला डिपो
शनिवार को गोला जाने के लिए कई यात्री बस अड्डे पर खड़े थे। गोला डिपो पर बात करने से एक बस आने की सूचना मिली। इस पर परिचालक को बस, बस अड्डे तक लाने के लिए कहा भी था, लेकिन वह रास्ते से ही वापस गोला चला गया। इसलिए करीब 65 यात्रियों को अपने डिपो की बस से गोला भिजवाया।
- नरेंद्र सिंह, व्यवस्था लिपिक, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed