फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commissioning of BG crane, successful trial by lifting the coach

बीजी क्रेन की हुई कमीशनिंग, कोच उठाकर हुआ सफल ट्रायल

Fri, 24 Dec 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Commissioning of BG crane, successful trial by lifting the coach
मैलानी में बीजी कोच उठाती क्रेन।
अब क्रेन की जांची जाएगी हूटर एक्टिविटी
विज्ञापन

मैलानी। अक्टूबर में यहां आई ब्रॉडगेज (बीजी) ए क्लास क्रेन की बृहस्पतिवार को कमीशनिंग हुई। क्रेन से बीजी कोच सफलतापूर्वक उठाया गया। अब क्रेन दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए तैयार है।
अक्टूबर में जमालपुर वर्कशॉप से यहां 140 टन की ब्रॉडगेज (बीजी) की क्रेन आई थी, लेकिन उसकी कमीशनिंग नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को जमालपुर वर्कशॉप से दो सुपरवाइजरों के नेतृत्व में आई टीम ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर समाडि गोपाल सिंह और स्टाफ के समक्ष क्रेन की कमीशनिंग की कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन

क्रेन चालक फिरोज अहमद ने क्रेन से बीजी का 39 टन वजनी कोच सफलतापूर्वक उठाया। अधिकारियों ने कमीशनिंग को सफल बताया। कमीशनिंग के बाद क्रेन की हूटर एक्टिविटी शुरू होगी। यानी दुर्घटना होने पर क्रेन मौके पर सहायता के लिए भेजी जा सकेगी। क्रेन के साथ दो कोच भी आ चुके हैं, अभी तीन कोच और आने हैं। इसके बाद यहां ब्रॉडगेज की एआरटी दुर्घटना सहायता गाड़ी पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए क्लास एआरटी 140 टन बीजी क्रेन की कमीशनिंग सफलतापूर्वक हो गई है। अब यह क्रेन दुर्घटना सहायता यानी हूटर एक्टिविटी के लिए तैयार है। अभी दो कोच क्रेन के साथ हैं और शेष कोच आने हैं। ए क्लास का एआरटी शेड भी यहां निर्माणाधीन है। जिसमें इस क्रेन को खड़ा किया जाएगा।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी एनईआर, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed