फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Colorful world of birds seen by children

परिंदों की रंग-बिरंगी दुनिया देखी बच्चों ने

Fri, 04 Dec 2015 05:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Dec 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Colorful world of birds seen by children
पूरे प्रदेश में शुक्रवार को हुए बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम के तहत जिले की सेमरई और नगरिया झीलों के अलावा भीरा रेंज के बरोछा नाला, मैगलगंज के अंधरा ताल, शारदानगर और इंदिरा मनोरंजन वन में स्कूली बच्चों और पक्षी प्रेमियों ने विभिन्न प्रजातियों के परिंदों को देखा और उनकी गतिविधियों का अध्ययन किया। सभी जगह पक्षी विशेषज्ञों ने बच्चों को स्थानीय और प्रवासी परिंदों की रोचक जानकारी दी। डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि दो घंटे की बर्ड वॉचिंग के दौरान 69 प्रजातियों के 1199 पक्षी देखे गए। इसकी रिपोर्ट वन विभाग के प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई है। बच्चों और पक्षी प्रेमियों ने परिंदों के अध्ययन में खासी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

लखीमपुर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत सेमरई झील पर गोला और मोहम्मदी के विभिन्न स्कूलों के करीब 150 बच्चे पहुंचे। उन्होंने दक्षिण खीरी वन प्रभाग की ओर से जारी पत्रक बच्चों में वितरित किए। इस मौके पर डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने जिले में मिलने वाले स्थानीय और प्रवासी पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी दी और प्रकृति में पक्षियों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पक्षी सृष्टि की अनमोल रचना है। इनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञ विक्रम तिवारी ने भी बच्चों को पक्षियों के बारे में बताया।     
विज्ञापन

बांकेगंज।  बर्ड वॉचिंग प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को तमाम पक्षी प्रेमी और स्कूली  बच्चे दक्षिण खीरी वन प्रभाग के नगरिया झील पर जुटे। उन्होंने रंग-बिरंगे प्रवासी और  स्थानीय पक्षियों को देखने के साथ ही उनके व्यवहार और रहन-सहन का अध्ययन  किया। कई स्कूलों के बच्चों ने वेटलैंड में कलरव करते और घने कोहरे में आकाश में उड़ते रंग-बिरंगे प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को दूरबीन से देखा।  इस दौरान डीएफओ साउथ नीरज कुमार, आरओ डीएस यादव, पक्षी प्रेमियों और  विशेषज्ञों सतनाम सिंह, अजय वाजपेयी आदि ने बच्चों को पक्षियों के व्यवहार,  भोजन, रूप रंग, स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की पहचान और उनके रहन-सहन आदि की विस्तृत जानकारी दी। नगरिया झील पर पहुंचे संसारपुर जेपी इंटर कॉलेज के  विद्यार्थियों के दल ने 25 प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा। डीएफओ  नीरज कुमार ने बताया कि बर्ड वॉचिंग प्रोगाम के तहत डिवीजन की छह रेंजों में 69  प्रजातियों के 1199 पक्षी देखे गए, जिन्हें विभिन्न स्कूलों के 250 बच्चों  ने नगरिया और सेमरई वेटलैंड पर पहुंच कर देखा। इस मौके पर डीएफओ साउथ नीरज  कुमार, रेंजर गोला उमेश चंद्र राय, मैलानी रेंजर डीएस यादव, मोहम्मदी हरद्वार  सिंह यादव, वन दरोगा ब्रजेश कुमार, माया प्रकाश, राजेश कुमार, राजेन्द्र  वर्मा, साकिर अली,  प्रिसिंपल ब्रजेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, सरिता शर्मा,  पक्षी प्रेमी विनोद गोयल, हरी किशन अग्रवाल, वाइल्ड लाइफ फोटोग्रफर समनाम  सिंह, सलीम, सहित वन कर्मी ओर स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज रेंज के अंधरा ताल पर भी बच्चों ने बर्ड वॉचिंग की। यहां वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. वीपी सिंह ने बच्चों और अन्य पक्षी प्रेमियों को पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी दी। शारदानगर रेंज की ओर से शारदानगर और इंदिरा मनोरंजन वन में बच्चों को बर्ड वॉचिंग कराई गई। यहां डिप्टी रेंजर अशोक कश्यप ने बच्चों को पक्षियों के बारे में बताया। भीरा रेंज में बरौछा नाला के किनारे बर्ड वॉचिंग हुई जिसमे पक्षी विशेषज्ञ पुष्पेंद्र वर्मा ने पक्षियों के बारे में जानकारी दी। उत्तर खीरी वन प्रभाग ने भी अपने क्षेत्र के वेटलैंड में बर्ड वाचिंग कराई। किशनपुर सेंक्चुरी और दुधवा नेशनल पार्क के वन क्षेत्र में बर्ड वाचिंग कार्यक्रम हुआ।

स्कूली बच्चों ने देखे यह पक्षी
बर्ड  वॉचिंग प्रोग्राम के तहत नगरिया और सेमरई झीलों पर पहुंचे 250 स्कूली बच्चों को 59 प्रजातियों के प्रवासी और स्थानीय पक्षी दिखाई पड़े। इसमें बच्चों ने ग्रे लेग गूज, वाटर काक, कॉमन टील, रेउ क्रस्टेड पोचार्ड, काब  डक, पिन टेल, सारस, स्पॉट बिलडक किंग फिशर सहित तमाम रंग-बिरंगे प्रवासी और  स्थानीय पक्षियों को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed