फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collectorate office suddenly arrived at DM

कलक्ट्रेट के दफ्तर देखने अचानक पहुंचीं डीएम

Mon, 01 Feb 2016 08:04 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 01 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
Collectorate office suddenly arrived at DM
डीएम किंजल सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट के दफ्तरों का अचानक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। डीएम दफ्तरों में गंदगी देख खफा हो गईं और इसके लिए नाजिर देवेन्द्र अग्निहोत्री को हटा दिया। इसके अलावा कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन में रेट लिस्ट न देख डीएम भड़क गईं। उन्होंने इसकी जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल और वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को सौंप दी और कहा कि जांच के दौरान कैंटीन दो दिन बंद रहेगी।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इसे आदर्श कलक्ट्रेट बनाने का संकल्प ले। इसके लिए उन्होंने दफ्तरों से कैलेंडरों को हटवाने, अलमारियों पर नंबरिंग कराने, पर्दे लगवाने, टूटी कुर्सियों को तत्काल हटवाने और जनता के बैठने के लिए वेटिंग चेयर भी डलवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी कार्यालयों में एक नोटिस बोर्ड भी लगवाया जाए। डीएम ने अपने संयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रेम कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वह कार्यालय में कार्यरत लिपिकों की टेबिल नंबरिंग कराने के साथ एक बोर्ड बनवाएं, जिस पर लिपिक का नाम, टेबिल संख्या और काम का उल्लेख हो। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दफ्तर के जर्जर भवन और गंदगी देख इसे अंयत्र शिफ्ट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed