फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Collectorate campus has laid the foundation stone of the power sub-station

कलक्ट्रेट परिसर में विद्युत उपकेंद्र का हुआ शिलान्यास

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Collectorate campus has laid the foundation stone of the power sub-station
dm - फोटो : amar ujala
- शहरवासियों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन

- अधिशाषी अभियंता से शिकायत के दौरान प्रधान ने की अभद्रता

मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड ने सिस्टम एगमिंटेशन प्लान के तहत 33/11 विद्युत उपकेंद्र कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित करेगा, जिससे शहरवासियों को बिजली आपूर्ति में होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। रविवार को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए डीएम आकाश दीप और सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान गांव में बिजली न आने की शिकायत करने आए नकहा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरैया संजर के प्रधान मंजूर अली ने अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे बिजली कर्मचारियों से हाथापाई की नौबत आ गई। विधायक के साथ आए सपाई दो धड़े में बटते नजर आए, जिससे कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।
बता दें कि पूर्व में शहर से सटे ऐरा रोड स्थित गांव मीरपुर में 10 एमवीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र बनना था, लेकिन जमीन न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एसपी कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव दिया था, जिस पर डीएम आकाशदीप ने मंजूरी दे दी। डीएम ने कहा कि उपकेंद्र की स्थापना से शहर में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था जर्जर हो चुकी है, जिसमें मूलभूत सुधार की आवश्यकता है। विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि शहर और देहात को पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि इस उपकेंद्र के चालू होने पर नई बस्ती उपकेंद्र और गढ़ी उपकेंद्र का लोड कम हो जाएगा। वहीं 11 केवीए की लाइन के सर्किट छोटे हो जाएंगे, जिससे ब्रेक डाउन की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में अंडर ग्राउंड वायरिंग कराई जाएगी, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने किया। जबकि पुरोहित मनोज कुमार त्रिवेदी ने विधि विधान से शिलान्यास पूजन करवाया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि अनिल शुक्ला, श्रवण अग्रवाल, सेवक सिंह अजमानी, शानुल हक अंसारी, मुजीब अंसारी, चंदन लाल वाल्मीकी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बिजली न आने से परेशान प्रधान हुए उग्र
कार्यक्रम के दौरान नकहा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरैया संजर के प्रधान मंजूर अली ने गांव में आठ दिन से बिजली न आने की शिकायत की। शिकायत के दौरान प्रधान ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तो बिजली कर्मचारी भी प्रधान से भिड़ गए। बीच-बचाव करने के दौरान सपाई दो खेमे में बंट गए। तो विधायक समेत अधिकारी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed