{"_id":"57a628164f1c1ba8672ba08f","slug":"collection-performance-by-amino-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीनों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रह अमीनों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमीन
- फोटो : अमर उजाला
अमीन हत्याकांड के खुलासे को पांचवें दिन भी धरना जारी
अमीन हत्याकांड के खुलासे को लेकर संग्रह अमीनों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को मौजी नसीरुद्दीन भवन के प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। अमीनों ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करती ह़ुए साथी की हत्या के खुलासे की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा।
शहर से सटे गांव फत्तेपुर निवासी संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव 21 जुलाई को अपने पैतृक गांव रायपुर दुलही थाना निघासन जा रहे थे। रास्ते में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर के पास दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश अमीन का रिवाल्वर, मोबाइल और सोने की चेन लूट ले गए थे। हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इससे आक्रोशित होकर राजस्व संग्रह अमीन संघ मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में दो अगस्त से धरना दे रहा है। अमीनों ने चेतावनी दी है कि जब तक अमीन अशोक के हत्यारे पकड़े नहीं जाते, उनका धरना जारी रहेगा। अमीनों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही रोष जताया है कि अभी तक मुआवजा और न्यायिक जांच के लिए जिला प्रशासन ने कोई पत्राचार नहीं किया है। संग्रह अमीनों ने चेतावनी दी है कि साथी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए अन्यथा संघ कार्य बाहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बलराम सिंह, रामकुमार यादव, सुखराज सिंह, महंत सिंह, अवधेश पांडे, रूपेश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, विनोद पाल, अनेज पाल सिंह और लक्ष्मण यादव मौजूद रहे।