{"_id":"60412d518ebc3ec4477c499c","slug":"cm-will-inaugurate-women-s-reporting-post-on-march-8-lakhimpur-news-bly43933345","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रिपोर्टिंग चौकी का आठ मार्च को सीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रिपोर्टिंग चौकी का आठ मार्च को सीएम करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिलाओं को सहूलियत देने के उद्देश्य से गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है। एएसपी ने चौकी पर स्टाफ भी तैनात कर दिया है। महिला थाना की एसआई सुनीता चौरसिया को चौकी की कमान सौंपी गई है।
शासन के आदेश पर एसपी ने चार दिन पहले गोला गोकर्णनाथ कोतवाली में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की थी, जिससे महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सूबे भर में स्थापित हुई इन चौकियों का उद्घाटन मुख्यमंत्री आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करेंगे। इसको लेकर भवन की रंगाई पुताई आदि को लेकर कार्य तेजी से शुरू हो गया है।
गोला की महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का प्रभारी महिला उपनिरीक्षक सुनीता चौरसिया को बनाया गया है। इनके अलावा इस चौकी पर दो हेड कांस्टेबल कमला शंकर, विनोद दुबे, सोनू, दीपक, महिला सिपाही अंशू और दीपिका त्यागी की तैनाती की गई है। इस पुलिस चौकी में गोला के अलावा मोहम्मदी और पलिया सर्किल को जोड़ा गया है। इन सर्किल क्षेत्रों में होने वाले पति-पत्नी के बीच विवादों निस्तारण होगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। उसी दिन मुख्यमंत्री प्रदेश में खोली गईं सभी पुलिस चौकियों का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
- विजय ढुल, एसपी