{"_id":"6a6798ec3dfc376c0f06fda3","slug":"clf-office-bearers-changed-after-10-years-avijeet-kaur-became-president-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-181039-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 10 साल बाद बदले सीएलएफ के पदाधिकारी, अविजीत कौर बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 10 साल बाद बदले सीएलएफ के पदाधिकारी, अविजीत कौर बनीं अध्यक्ष
Mon, 27 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बेलरायां आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
बेलरायां। आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में 10 साल बाद पदाधिकारियों का बदलाव हुआ। हरद्वाही बाजार स्थित मैरिज हॉल में सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। इसमें अविजीत कौर अध्यक्ष, उषा गुप्ता सचिव और अनीता भारती कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
निर्वाचन अधिकारी एवं एडीओ विमल वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अविजीत कौर ने 116 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी सुमन देवी को हराया। सचिव पद पर ऊषा गुप्ता ने 132 मत हासिल कर रुक्सार और कुसुम तिवारी को पराजित किया, जबकि अनीता भारती ने 126 मत पाकर मीना देवी को हराकर कोषाध्यक्ष पद जीता। इस दौरान एडीओ राजेश कुमार शुक्ल, डीएमएम सुरजन सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
-- -- -- -- -- -- -
लाखों रुपये के गबन के आरोप की जांच जारी
आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के पूर्व पदाधिकारियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप है। समूह से जुड़ीं महिलाओं ने अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत कर उन्हें हटाने की मांग की थी। शिकायत की जांच अभी जारी है। सोमवार को चुनाव के बाद पदाधिकारियों का बदलाव हो गया।