{"_id":"6480d1f7819be1dab4027bf4","slug":"claiming-himself-as-a-police-watchman-he-collects-money-from-those-going-to-nepal-lakhimpur-news-c-4-1-175955-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खुद को पुलिस का चौकीदार बताकर नेपाल जाने वालों से करता है वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खुद को पुलिस का चौकीदार बताकर नेपाल जाने वालों से करता है वसूली
विज्ञापन
तिकुनिया। खुद को पुलिस का चौकीदार बताने वाला युवक कड़िया चौराहे पर नेपाल जाने वालों से वसूली करता है। आरोप है कि युवक रास्ते में पकड़े जाने पर छुड़वाने की गारंटी भी लेता है। इस वसूली से व्यापारियों में रोष है। पुलिस ऐसे किसी भी चौकीदार की जानकारी से इन्कार कर रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर कड़िया-बेला परसुवा मार्ग के कड़िया चौराहे में एक छोटी बाजार है। नेपाली नागरिक और थारू बाहुल्य ग्राम पंचायत बेला परसुवा इलाके के लोग इस बाजार में दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। बुधवार की दोपहर भजनी नेपाल निवासी माया कुमारी जरूरत का सामान खरीदने कड़िया बाजार आई थी। बाजार में उसे कड़िया गांव का ही एक युवक मिला और खुद को पुलिस का चौकीदार बताकर नेपाल को सामान ले जाने के नाम पर 500 रुपये मांगे।
महिला का आरोप है कि उसने जैसे-तैसे 300 रुपये देकर पीछा छुड़ाया। वसूली का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला ने यह भी बताया पुलिस के इस चौकीदार ने अपना मोबाइल नंबर भी दे रखा है। कहा है कोई रास्ते में कोई और पकड़े तो बताना वह छुड़वा देगा। वहीं कोतवाली प्रभारी राजू राव ने बताया हमारा कोई चौकीदार ऐसा काम नहीं करता है। अगर चौकीदार या अन्य कोई बॉर्डर पर वसूली करता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।