फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पालिका प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान तो लोग खुद बनवाने लगे गली

Sun, 28 Aug 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। नगर के बडखेरवा वार्ड में रहने वालों ने खुद ही अपनी गली का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि गली में जलभराव होने से निकलना मुश्किल था। इस पर पालिकाध्यक्षपति से मिले तो उन्होंने कहा कि गली से आप ही लोग निकलते हैं, इसलिए खुद बनवा लें। इस पर नाली निर्माण के साथ इंटरलॉक लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है लेकिन पालिका की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल होने के कारण नगरवासियों को अपनी समस्या का स्वयं निराकरण करने के लिए आगे आना पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला वार्ड बरखेरवा में दिखने को मिला, जहां पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग अपना पैसा खर्च कर गली और नाली का निर्माण करा रहे हैं। गली में रहने वालों ने बताया कि इसके लिए कई बार पालिका प्रशासन में प्रार्थना पत्र दिया गया। सुनवाई न होने पर पालिकाध्यक्ष पति को समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने दो टूक कह दिया कि जब गली से निकलते हो तो बनवा क्यों नहीं लेते। पिछले पांच साल से पालिका में बजट के अभाव का रोना रोया जाता है। इसलिए आखिर कब तलक इंतजार करते। पानी भरने के कारण बच्चों और महिलाओं को खासी असुविधा हो रही थी। इसलिए गली बनवाने का निर्णय लिया। इस पर करीब ढाई लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

27 एलकेएच 3
नालियां टूट गई थी। इससे गली में जलनिकासी का इंतजाम न होने से पानी भरता था, जिससे लोगों को निकलने में असुविधा हो रही थी। जब नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन हम आठ दस लोग मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंदरवीर सिंह, गली निवासी
27 एलकेएच 4
जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिकाध्यक्ष पति से जाकर मिले थे। मगर, उन्होंने अपनी गली का स्वयं निर्माण कराने का दो टूक जवाब दे दिया। आखिर कब तक पालिका का मुंह देखते। इसलिए गली बनवानी शुरू कर दी, जिस पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च होंगे।
प्रतिपाल सिंह, गली निवासी
.....
27 एलकेएच 4
........
वर्जन
27 एलकेएच 31
गली निवासियों की क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं है। गली में जलभराव होने की जानकारी मिलने पर शासन से बजट मिलते ही गली का निर्माण कराने की बात हमने स्वयं कही थी, लेकिन कुछ लोगों ने बजट मिलने का इंतजार न कर स्वयं बनवाना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी मिली है।

निरुपमा बाजपेई अध्यक्ष नगर पालिका लखीमपुर
27 एलकेएच 32
बरखेरवा वार्ड में लोगों द्वारा स्वयं गली का निर्माण कराने की जानकारी नहीं है। गली में रहने वालों को अपनी समस्या पालिका आकर बतानी चाहिए थी, जिससे उसका निराकरण कराया जाता है। जेई को मौके पर भेजकर मामला दिखवाता हूं।
संजय कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमुपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed