{"_id":"62d713ac7d3d655d7050acbd","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4919008122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया का पत्ता कटा, अब भीरा नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया का पत्ता कटा, अब भीरा नगर पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में यूपी कैबिनेट की बैठक में भीरा को नगर पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा ग्राम पंचायत भीरा अब नगर पंचायत के तौर पर जानी जाएगी। भीरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा सरकार ने तीसरी बार की है। इससे पहले भी दो बार भीरा को नगर पंचायत का दर्जा देेन की बात कही गई, लेकिन अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।
शासन के भीरा को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनाने की कार्यवाही को क्षेत्र के लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। बताया गया कि 2005 में भीरा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव गया था। जिसके बाद शासन स्तर से ही दो बार नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा भी की जा चुकी है। बताया गया कि आठ दिसंबर 2020 को अखबार में इस संबंध में गजट जारी हुआ था। भीरा को नगर पंचायत बनाने में कुछ गांव के शामिल होने पर लोगों ने आपत्ति दाखिल की थी। इसको लेकर बार-बार मामला टलता जा रहा था। वर्ष 2020 में विधायक रोमी साहनी ने मामले में पैरवी की। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि उनके नेतृत्व में यह बात शासन स्तर पर रखी गई थी, जिसपर अब सरकार ने निर्णय लिया है।
नगर पंचायत बनने पर लोगों में जश्न
बिजुआ। भीरा ग्राम पंचायत का नगर पंचायत में चयन होते ही व्यापारियों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। अब भीरा कस्बे की पहचान अलग बन जाएगी। नेपाल के बार्डर से लगा हुआ भीरा कस्बा वर्षों से उपेक्षित था। रेलवे स्टेशन तथा भारत के बडे़ शहरों से जुडे़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भीरा मारवाड़ी व्यापारियों का गढ़ माना जाता है। सभी लोग पलिया विधायक रोमी साहनी को इसका श्रेय दे रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भेजा था तिकुनिया का प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी। जानकारी के मुताबिक भीरा का विधायक रोमी साहनी तो तिकुनिया का प्रस्ताव केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने भेजा था। टेनी ने 25 अगस्त 2020 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को पत्र लिखकर उसमें जिलाधिकारी खीरी के पत्र का जिक्र कर निघासन तहसील की ग्राम पंचायत सुथना बरसोला को नगर पंचायत तिकुनिया सृजित किए जाने के लिये कहा था। दो साल बाद अब शासन ने तिकुनिया की जगह भीरा को नगर पंचायत का दर्जा दिया है।
जिले में आठ हुई नगर पंचायत
जिले में कुल 11 नगर निकाय हैं। इसमें चार नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायतें थी लेकिन मंगलवार को भीरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा होने से अब इनकी संख्या आठ हो जाएगी।
नगर पालिका
1. नगर पालिका परिषद, लखीमपुर
2. नगर पालिका परिषद, गोला
3. नगर पालिका परिषद, मोहम्मदी
4. नगर पालिका परिषद, पलिया
--------
नगर पंचायत
1. नगर पंचायत ओयल ढ़खवा
2. नगर पंचायत खीरी
3. नगर पंचायत खीरी
4. नगर पंचायत मैलानी
5. नगर पंचायत धौरहरा
6. नगर पंचायत बरवर
7. नगर पंचायत निघासन
8. नगर पंचायत भीरा (नवगठित)
....
ये गांव होगें शामिल
कस्बा भीरा के साथ ही गांव सलामतनगर तानिया , चक , पसियापुर , सुजानटांडा , फार्म टांडा मन्ना टांडा , रामकुमार टांडा , खैरा फार्म , बिंदुआ फार्मे , नौगवां , संतगढ़ फार्म , पंचवटी फार्म को शामिल किया गया है ।