फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

राइस मिलों की हड़ताल से प्रभावित हो सकती है सरकारी धान खरीद....

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। राइस मिल मालिकों ने सरकारी धान की कुटाई करने से इंकार कर दिया है। मिल मालिक क्रय एजेंसियों का सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। अभी तक एक भी राइस मिल का सत्यापन नहीं हो सका है और न ही क्रय केंद्रों से संबद्धीकरण हुआ है। राइस मिलों की जिओ टैगिंग भी नहीं हुई है। इस एक अक्तूबर होने वाली धान खरीद शुरू होना मुश्किल है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से 114 क्रय केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं, लेकिन विभिन्न मांगों को लेकर राइस मिल मालिकों ने सरकारी धान की कुटाई करने से इनकार कर दिया है। जनपद में कुल 48 राइस मिलें हैं, जिन पर सरकारी धान कुटाई का सारा दारोमदार रहता है। इस बार राइस मिल मालिकों ने दांव खेलते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के भाई विजय मिश्रा को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया है, जिनके सहारे प्रदेश सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बनाई जा रही है। इसी वजह से खाद्य एवं रसद विभाग अभी तक एक भी राइस मिल का सत्यापन नहीं करा पाया है। जबकि यह काम तय समय सारिणी के अनुसार 20 सितंबर तक पूरा हो जाना चाहिए था। इसके अलावा क्रय केंद्रों से राइस मिलों का संबद्घीकरण, जिओ टैगिंग जैसे कार्य नहीं भी हो सके हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि राइस मिल मालिकों ने अभी हड़ताल कर रखी है, जिससे सत्यापन कार्य बाधित हुआ है। जल्द ही शासन स्तर से एसोसिएशन से वार्ता कर कोई हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों की हुई कार्यशाला
सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक केंद्र पर होगी खरीद
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद की शुरुआत होने से पहले बुधवार को क्रय केंद्र प्रभारियों के लिए कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि एक अक्तूबर से 31 जनवरी 2021 तक धान खरीद की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य कामन 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन केंद्र खुलेंगे। प्रत्येक केंद्र पर धान खरीद के लिए दो इलेक्ट्रानिक कांटे, एक नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन, पॉवर डस्टर, डबल जाली का छलना होना अनिवार्य है। धान खरीद इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज यानी ई-पॉप मशीन के जरिये की जाएगी। केवल आनलाइन खरीद को मान्यता दी जाएगी। किसान का टोकन निर्धारित तिथि पर शाम चार बजे तक मान्य रहेगा। इसके बाद टोकन निरस्त समझा जाएगा और किसान को दोबारा टोकन प्राप्त करना होगा। मंडियों में नीलामी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यदि बोली समर्थन मूल्य से कम आती है, तो अनिवार्य रूप से उस किसान का धान क्रय केंद्र पर ही खरीदा जाएगा। हाईब्रिड धान की खरीद का लेखा जोखा अलग रखा जाएगा। सप्ताह में चार दिन सोमवार से बृहस्पतिवार तक एक किसान से अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को 50 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed