फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दो दिन की बंदी के बाद सड़कों पर फिर भीड़

Wed, 21 Apr 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर अस्पताल रोड पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दो दिन की बंदी के बंदी के बाद मंगलवार को सड़कों पर हलचल और बाजारों में भीड़ दिखी। जिस कोरोना को हराने के लिए बंदी जैसा फैसला लिया गया उसको भुलाकर लोग खुलेआम इधर से उधर घूमते दिखे।
विज्ञापन

कोरोना की स्थिति दिन पर दिन बेकाबू होती जारी है। हर तरफ कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। इसके बावजूद लोग बेपरवाह होकर सड़कों पर भीड़ बढ़ा रहे हैं। हालांकि किराना व्यापारियों ने कोरोना को हराने के लिए बुधवार तक बंदी का एलान किया है। इस पर सब्जी मंडी में किराना की दुकानें बंद रहीं। मगर, बंदी को लेकर सराफा एसोसिएशन का आह्वान का शहर में मिला जुला असर रहा। गिनती के सराफा कारोबारियों ने ही दुकानें बंद रखीं, सराफा बाजार खुला रहा। कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसका प्रमाण जिले में संक्रमितों की मिल रही संख्या है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक दिन का लॉकडाउन और सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर बंदी के बाद मंगलवार को शहर में काफी भीड़ रही। ऐसे में लोग मास्क लगाए तो दिखे, लेकिन सामाजिक दूरी नदारद थी। जबकि ऐसा करना घर परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 की जांच में 12 मिले संक्रमित
कोरोना की जांच को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने मोबाइल वैन खड़ी हुई। निकल रहे राहगीरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों ने स्वेच्छा से कोरोना की जांच कराई। दोपहर करीब 12 बजे तक 25 लोगों की एंटिजन जांच हुई, जिसमें 12 लोग संक्रमित मिले।
बेवजह सड़क पर बढ़ा रहे भीड़
जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इसका प्रमाण सड़क पर निकल रहे लोग हैं। रविवार का लॉकडाउन और सोमवार की साप्ताहिक बंदी के बाद मंगलवार को सड़क से लेकर बाजार में भारी भीड़ रही। जबकि यह खतरनाक साबित हो सकता है।
किराना मंडी रही बंद
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किराना व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किराना एसोसिएशन के लोगों ने स्वेच्छा से बुधवार तक किराना बाजार बंद रखने का आह्वान किया था। इसी के तहत मंगलवार को दुकानें बंद रही।

सीएचसी में मिले 17 संक्रमित
मोहम्मदी। सीएचसी में मंगलवार को कोरोना की जांच हुई। इसमें 17 लोग संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मास्क लगाएं और घर से बाहर निकलने से बचें। शहर में जो मौत हुईं हैं न तो उनकी हमारे यहां जांच हुई और न ही इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed