फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

‘खाद्य सुरक्षा, ड्रग और शस्त्र लाइसेंसों की अवधि आजीवन करने की मांग’

Tue, 09 Feb 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विचार रखते प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुंद म - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कोरोना काल में व्यापारियों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना कर खाद्य सुरक्षा, ड्रग और शस्त्र लाइसेंसों की अवधि आजीवन कराने की मांग सरकार के सामने रखने की बात कही। उन्होंने ड्रग लाइसेंस से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

एक होटल में रविवार की शाम को जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ बैठक का संचालन महामंत्री उमेश शुक्ला ने किया। महामंत्री ने संगठन के त्रैवार्षिक (2021-2024) चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व को सौंपे जाने पर सहमति जताई। जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने जीएसटी में आ रही परेशानियों को मुख्य अतिथि के सामने रखा, जिस पर मुकुंद मिश्रा ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण लगातार कराया जा रहा है, जिससे व्यापारी समझ सकें। ऐसी जटिलता न रहे, जिससे व्यापारी भ्रष्टाचार के जाल में न फंसे। उन्होंने कहा कि त्रैवार्षिक चुनाव 11 व 12 जून 2021 को वृंदावन में कराया जाएगा, जिसमें सभी व्यापारियों से पहुंचने की अपील की। उन्होंने कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। मुख्य अतिथि ने विधान परिषद में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कराने के लिए मांग उठाई और इस चुनाव के लिए सभी जीएसटी धारकों को वोटर बनाने का सुझाव रखा। उन्होंने बताया कि जीएसटी रजिस्टर्ड फर्म पर काम करने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि ने 26 मई को व्यापारी शहीद दिवस मनाने के लिए व्यापारियों से आह्वान किया और कहा कि शहर के किसी प्रमुख चौराहों पर व्यापारी शहीद स्मारक का निर्माण कराएं। बैठक में नगर अध्यक्ष शिव तोलानी, सुनील पांडेय, डॉ अरूण सिंह, योगेश शुक्ला, प्रदीप जायसवाल, रोहित गुप्ता, सौरभ सिन्हा, राकेश बरनवाल, सुमनेश दीक्षित, जावेद, धनराज, अवधेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed