फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

योजनाओं की प्रगति की ग्रेडिंग में सुधार लाएं अधिकारी

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारीयों को दिशा निर्देश देते डीएम शैलेंद्र कु? - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं की प्रगति की ग्रेडिंग में सुधार होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन अब प्रत्येक योजना की ग्रेडिंग कर रहा है। सभी अधिकारी तेजी से कार्य कराएं। विकासपरक कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने विभागों से जुड़े कार्यों में अभिनव प्रयोग करने की कोशिश करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य जो अभिनव प्रयोग के रूप में मिलें, उन्हें योजनाओं में शामिल किया जाए। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में जिन विभागों की श्रेणी-डी प्राप्त हुई है। ऐसे विभाग अपनी प्रभावी कार्ययोजना बनाकर स्वयं नियमित समीक्षा करें और आगामी माह में ए-श्रेणी प्राप्त करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों में गुणवत्ता पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता न किया जाए। निर्धारित समय सीमा के अंदर विकास कार्य पूर्ण किए जाएं। सरकार की चल रहीं योजनाओं को समयबद्ध तरीके से मूर्तरूप दिया जाए। समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि डीसी मनरेगा, डीपीआरओ से मिलकर ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन करें, जहां गोशालाए खोली जा सकें। कम से कम प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक गोशाला और खोली जाए। पशुओं का टीकाकरण व जियो टैगिंग में लाने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा के दौरान प्रभारी परियोजना अधिकारी (डूडा) रत्नेश चंद्र ने बताया कि लगभग पांच हजार लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त उनके खाते में भेजी जा चुकी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जनपद में 18 दुकानों का आवंटन लंबित होने पर डीएम ने शीघ्र ही आवंटन कराए जाने के निर्देश दिए। तहसील मोहम्मदी में 124 तालाबों के पट्टे लंबित होने पर डीएम ने सहायक निदेशक (मत्स्य) संजय यादव को निर्देश दिया कि तहसीलदार मोहम्मदी से समन्वय कर शीघ्र आवंटन की कार्यवाही संपन्न कराएं। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में आए शादी अनुदान के प्रस्ताव का निस्तारण शीघ्र कराया जाए। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति के जो भी आवेदन हैं, उनको भी किसी स्तर पर लंबित ना रखा जाए। नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागवार, बिंदुवार, योजनावार एवं मदवार समीक्षा की गई और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed