फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पहले बुलाया फिर कई बगैर ट्राईसकिल के लौटाए

Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ट्राईसकिल की मांग करता एक दिव्यांग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। ब्लॉक परिसर में आयोजित ट्राईसकिल वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। गोला और बिजुआ के पूर्व में चयनित दिव्यांगों को शुक्रवार को विधायक अरविंद गिरि के हाथों ट्राईसकिल बंटनी थी पर जब ट्राईसकिल बंटनी शुरू र्हुइं तो चयनित सूची धरी की धरी रह गई, और कई दिव्यांगो को खाली हाथ लौटना पड़ा। आरोप है कि कई ऐसे लोगों को भी ट्राईसकिल देदी गई जिनके नाम सूची में नहीं थे।
विज्ञापन

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि पूर्व में आवेदन कर चुके जरूरतमंद दिव्यांगों का चयन होता है, लेकिन जिस दिन वितरण कैंप लगा होता है, उस दिन तमाम ऐसे दिव्यांग आ जाते हैं जो चयन सूची में नही होते हैं, इसके विपरीत बिजुआ ब्लॉक परिसर में कई दिव्यांग ऐसे थे जो हाथों में चयन सूची का नंबर और पर्ची लिए घूम रहे थे, लेकिन उन्हें ट्राईसकिल नही मिल सकी।
विज्ञापन

--
50 किमी दूर से आए दिव्यांग, आंखों में आंसू लेकर लौटे
बिजुआ। ब्लॉक परिसर में सुबह से ठंड में ठिठुरते हुए सैकड़ों दिव्यांग जमा हो गए, जिसमें कई गोला ब्लॉक के भी थे। इन्हीं में कोटवारा गांव के राजीव, बसरुद्दीन जबकि बिजुआ ब्लॉक के नदी किनारे गांव ढखिया से आईं सुनीता, बिजुआ गांव की सुनीता देवी, हमीदाबाद के रंजीत, इंतियाज अली का कहना था कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने यही बताया कि सूची में उनका नाम है, बिजुआ ब्लॉक पहुंचो लेकिन यहां पहुंचने पर सुबह रजिस्ट्रेशन नंबर देने के बाद उनकी पर्ची नही काटी गई, जिससे उनको ट्राईसकिल नही मिली, जबकि बगैर रजिस्ट्रेशन वालों को ट्राईसकिल दे दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिव्यांग ने जताया विरोध
बिजुआ। ननक्के को पहले एक ट्राईसकिल मिली, फिर अफसरों ने उसे गेट पर उतरवा दिया, बाद में शाम पांच बजे जब बगैर पर्ची वालों को ट्राईसकिल ले जाते देखा तो उसने अफसरों से कहा कि कई लोगों को बगैर पर्ची के ट्राईसकिल मिली है उसके साथ नाइंसाफी क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed