फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

वरासत अभियान में आए 6646 आवेदन, 1209 के निस्तारण के आदेश

Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। जनपद में चलाए जा रहे जमीनों की वरासत अभियान में 15 दिसंबर से अब तक कुल 6646 आनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही इनके निस्तारण की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे अब तक 1209 आवेदनों का निस्तारण कराते हुए एसडीएम द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वरासत अभियान के तहत 15 जनवरी 2021 तक आनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही आवेदनों के निस्तारण का काम जारी है, जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगा।
विज्ञापन

सभी सात तहसीलों में जमीन की वरासत के मामले पहले से ही काफी संख्या में दर्ज हैं, जिनमें विभिन्न विवादों के चलते सैकड़ों मामले कई सालों से लंबित हैं। राजस्व संहिता की धारा 33(1) के तहत उत्तराधिकार व वरासत के लिए कुल 27539 आवेदन दर्ज हो चुके हैं, जिसमें लेखपाल स्तर से 23186 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष लंबित आवेदनों में 1089 मामले निर्धारित समय सीमा के बीतने के बाद भी लंबित पड़े हैं, जबकि 3264 मामले अभी निर्धारित समय सीमा के अंदर ही चल रहे हैैं। राजस्व निरीक्षक स्तर पर पहुंचे 23186 मामलों में 640 मामले निरस्त किए जा चुके हैं। ग्राम राजस्व समिति की बैठक के बाद 517 मामले विवाद के चलते तहसीलदार कोर्ट में भेजे गए हैं। शेष 18438 अविवादित मामलों में आदेश जारी किए जा चुके हैं। ग्राम राजस्व समिति की बैठक कई दिनों से नहीं हुई है, जिससे 3591 आवेदन पत्र लंबित हैं।
विज्ञापन

-
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए वरासत अभियान में अब तक 6646 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1209 मामले निस्तारित कर आदेश जारी किए गए हैं। 15 जनवरी 2021 तक आनलाइन आवेदन वेबसाइट बीओरआर डॉट एनआईसी डॉट इन पर दर्ज किए जाएंगे। इन आवेदनों को प्राथमिकता से 31 जनवरी तक निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed