{"_id":"5fecd4738ebc3e3c8f32f665","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly432033591","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलीनाथ मंदिर से पहले फुटपाथ पर दुकानें बनवाने के पालिका के निर्णय का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलीनाथ मंदिर से पहले फुटपाथ पर दुकानें बनवाने के पालिका के निर्णय का विरोध
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी रोड की पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने जहां मुहिम शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ पालिका प्रशासन ने जंगली नाथ मंदिर के निकट फुटपाथ पर दुकानों का निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। फुटपाथ पर दुकाने बनने की भनक लगते ही सभासदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। पालिका सदस्यों ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर फुटपाथ पर कब्जा होने से रोकने की मांग की है।
तहसील प्रशासन ने सदर चौराहा से संकटा देवी चौकी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर रोड पटरी खाली कराने की शुरुआत कर दी है। इसको लेकर सालों से काबिज दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें तोड़ने की भी शुरुआत कर दी है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। संकटा देवी रोड पर अतिक्रमण को लेकर शुरू किया गया अभियान अभी पूरी तरह से परवान भी नहीं चढ़ सका है कि पालिका प्रशासन ने जंगलीनाथ मंदिर के निकट फुटपाथ पर छह दुकानों का निर्माण कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसका सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को कुछ सभासदों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर शाहपुरा कोठी चौराहा से पुराना एसपी बंगला जाने वाली रोड के फुटपाथ को कब्जे से बचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद रवींद्र रावत, राशिद पठान, बरकत अली सहित नईम खान, अंशुमान माथुर शामिल रहे।
जंगलीनाथ मंदिर के निकट फुटपाथ पर दुकानों का बनना सही नहीं है, क्योंकि पास में मंदिर व अस्पताल है। दुकानें बनने से सड़क संकरी हो जाएगी। इससे रोजाना जाम लगेगा, जिससे मरीज और भक्त परेशान होंगे। कुछ साल बाद इन दुकानदारों का हाल भी संकटा देवी रोड के व्यापारियों सा होगा। प्रशासन अतिक्रमण बताकर पटरी पर बनी दुकानें तुड़वा देगा, जिससे दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ेगी। -मनीषा माथुर, सभासद राजगढ
विज्ञापन
एक तरफ शहर में सड़क पटरी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका जंगलीनाथ मंदिर जाने वाले सड़क के फुटपाथ पर दुकानें बनवाने जा रही है। कुछ साल बाद इन दुकानदारों का भी हाल संकटा देवी रोड के व्यापारियों जैसा होगा। दुकानें बनने से रोड संकरी हो जाएगी, जिससे आए दिन जाम लगेेगा। इसलिए वहां पर दुकानों का बनना सही नहीं है। -रवींद्र रावत सभासद मोहल्ला कपूरथला