फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

मनरेगा में अब एसएमएस से हासिल करें घर बैठे काम

Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारक श्रमिकों को काम के लिए आवेदन करना और आसान हो गया है। अब उन्हें विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही प्रधान और सचिव के आगे जी-हुजुरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने मोबाइल और टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, जिस पर एसएमएस या वॉट्सएप संदेश भेजकर कोई भी जॉबकार्डधारक मनरेगा में काम की मांग कर सकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त अजय प्रकाश ने एसएमएस के माध्यम से मनरेगा में रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मनरेगा प्रकोष्ठ में दो कर्मियों को एसएमएस के माध्यम से रोजगार की मांग दर्ज करने के लिए नामित किया है। शिकायत निवारण प्रबंधक प्रवीण सिंह के मोबाइल नंबर 9454464999 और हेल्पलाइन कार्यकारी राजेश कुमार के मोबाइल नंबर 9454465555 पर एसएमएस के माध्यम से रोजगार की मांग की जा सकती है। इसके अलावा मनरेगा हेल्पालाइन नंबर 18001805999 पर कॉल करके रोजगार की मांग की जा सकती है। उपायुक्त श्रम रोजगार राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि ग्रामीण जाबकार्डधारकों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा। संदेश प्राप्त होने के बाद आवेदकों को शीघ्र काम दिलाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इससे योजना में पारदर्शिता आएगी और जॉबकार्डधारकों को प्रधान, सचिव के सामने जी-हुजुरी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed