फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

और नहीं बचा आम का बाग

Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर के ग्राम बाजपेई में कटा आम का बाग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे ग्राम बाजपेई में आम के बाग का नामोनिशान मिट गया, बाग के मालिक बीमार बुजुर्ग ने हर तरफ से हताश होकर खुदकुशी की धमकी दी है, मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसकी शिकायत पर डीएफओ और एएसपी आदेश करते रहे लेकिन चौकी पुलिस ने उसका आम का बाग कटवा दिया, रविवार की रात बाग से लकड़ी भी उठवा दी गई। सोमवार को इस मामले में उसने कलक्ट्रेट में एडीएम अरुण कुमार सिंह से भी शिकायत की जिस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे ग्राम बाजपेई स्थित बाग के मालिक ग्राम चंदपुरा निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग रामविलास ने सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने सन 1970 में ग्राम बाजपेई में जमीन खरीदने के बाद आम का बाग लगाया था, बाग को लेकर लकड़कट्टों ने धमकियां दीं । वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करता रहा, यहां तक कि एएसपी अरुण सिंह ने भी उसकी बाग के कटान को रोकने के लिए कई बार चौकी पुलिस को आदेशित किया, लेकिन लकड़ी चोरों, पुलिस और वनकर्मियो की सांठ-गांठ के चलते पूरा बाग वीरान हो गई। रविवार की रात को हलका सिपाहियों ने लकड़ी चोरों के साथ मिलकर लकड़ी भी रातोरात उठवा दी। इससे पहले भी 15 दिसंबर की रात को इन्हीं लकड़ी चोरों ने उसकी बाग से आठ पेड़ काट लिए थे।
विज्ञापन

बाग के कटान को रोकने के आदेश दिए थे, शुक्रवार को पुलिस भी भेजी थी, बचे हुए पेड़ कैसे कटे है इसकी जांच कराई जाएगी। - अरुण कुमार सिंह एएसपी
वनकर्मियों की संलिप्तता की शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - समीर कुमार वर्मा डीएफओ साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed