फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अफवाहों के बीच दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना किया बंद

Mon, 28 Dec 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अफवाहों के चलते व्यापारियों ने बंद किया अतिक्रमण तोड़ना। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते प्रशासन के कड़े रुख के बाद संकटा देवी रोड के व्यापारियों ने अपने शोरूम तुड़वाने शुरू कर दिए थे, लेकिन शनिवार को उड़ी कुछ अफवाहों के चलते रविवार को अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें तोड़ने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

सदर चौराहे से लेकर संकटा देवी चौकी तक सड़क को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए तहसील प्रशासन ने कवायद शुरू की है। तहसील प्रशासन ने व्यापारियों को खुद अपना अतिक्रमण तुड़वाने की छूट दी है, जिससे वह नगर पालिका को कब्जे तुड़वाने के एवज में जुर्माना देने से बच सकें। तहसील प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें तुड़वाना शुरू कर दीं, इस बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए मेसेज के बाद रविवार को व्यापारियों ने दुकानों का तुड़वाना रोक दिया।
विज्ञापन

........
ये मेसेज हुआ वायरल
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल हुआ। इसमें लिखा था कि मुख्य सचिव ने अतिक्रमण को लेकर शुरू की गई मुहिम को रोक दिया है और एक अधिकारी का तबादला भी कर दिया है। इस तरह की अफवाहों का बाजार गर्म होने का असर रविवार को पुरानी गल्ला मंडी से लेकर सराफा बाजार में दिखाई, जहां के अधिकतर दुकानदारों ने अतिक्रमण तुड़वाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की पूरी तैयारी है। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही उसे कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed