फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

प्रशासन 45 तो व्यापारी मान रहे 35 फुट चौड़ी सड़क, कितनी तोड़े दुकानें...असमंजस

Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर में संकटादेवी रोड पर दुकानें खाली करते व्यापारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तहसील प्रशासन के सख्त रुख को भांपते हुए संकटा देवी रोड के कारोबारी अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान स्वयं तुड़वा रहे हैं। हालांकि सड़क के दोनों तरफ कितनी जगह में सड़क और फुटपाथ का निर्माण होगा, इसको लेकर व्यापारियों में अभी असमंजस है। जबकि प्रशासन सड़क की चौड़ाई 45 फुट बता रहा है।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड का अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। तहसील प्रशासन भवनों को तुड़वाता इससे पहले दुकानदारों ने अपनी दुकानों और प्रतिष्ठान पर खुद हथौड़ा चलवाना शुरू कर दिया है। सराफा कारोबारियों ने कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि जिन प्रतिष्ठानों को वह बड़े शान ओ शौकत से बनवा रहे हैं एक दिन उन्हें अपने ही हाथों तुड़वाना पड़ेगा। ऐसा ही हाल अन्य दुकानदारों का भी है। कोरोना की मार से बेहाल दुकानदारों पर ऐसे समय में तहसील प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किया गया अभियान किसी आपदा से कम नहीं है। फिलहाल दुकानदारों ने दुकानें तुड़वानी तो शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

.
कुछ व्यापारी 35 फुट मान रहे चौड़ाई
शुक्रवार को संकटा देवी रोड की चौड़ाई को लेकर व्यापारी असमंजस की स्थिति में दिखे। कुछ लोग इसकी चौड़ाई 35 फुट रहना मानकर सड़क की पैमाइश करते दिखे। जबकि प्रशासन सड़क की चौड़ाई 45 फुट रहना बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
लॉकडाउन से कारोबार बेपटरी हो गया। बस किसी तरह रोजी रोटी चल रही है। 22 फुट की दुकान है, जिसमें साढ़े तेरह फुट अतिक्रमण में जा रही है। सात-आठ फुट में कैसे कारोबार करेंगे।

-ओमप्रकाश रस्तोगी,सराफा बाजार
.
अनलॉक जरूर हुआ, लेकिन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब अतिक्रमण को लेकर दुकान तुड़वाने और बनवाने में अच्छा खासा खर्चा आएगा। आर्थिक तंगी के हालत में कहां से पैसा लाएंगे।
-सचिन गुप्ता, सराफा बाजार
.
संकटा देवी रोड की चौड़ाई 45 फुट रहेगी। नगर पालिका ने जो सेंटर लाइन डाली है उसके दोनो तरफ रोड की चौड़ाई साढ़े बाइस फुट रहेगी।
-डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed