{"_id":"5fcfc92f8ebc3ecf5e2c9e9a","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4295373144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिया में बन रहे हाईवे का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिया में बन रहे हाईवे का काम रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। लखीमपुर से पलिया रोड पर निर्माणाधीन स्टेट हाईवे का काम रोक दिए जाने से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
करीब एक साल पहले से भीरा-लखीमपुर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत आबादी वाली जगह पर गांव में दोनों ओर नाला बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। गुलरिया गांव में नाले का निर्माण अधूरा होने से वह बेकार है, और वह अभी मिट्टी से पट चुका है, जिससे गंदे पानी का निकास नहीं है। वहीं इस नाले से लिंक रोड को जाने वाले रास्ते पर पड़े पत्थर बेढंग पड़े होने से वाहनों का गुजरना मुश्किल है। गुलरिया-रुद्रपुर मार्ग के बीच बने नाले पर ठेकेदारों ने जो पत्थर डाले हैं, वह अभी से टूटने लगे हैं, वहीं नाले का स्तर बराबर न होने लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। संवाद