फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

30 दिसंबर तक मिलेगा बकाया गन्ना भुगतान, नाराज किसान माने

Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
भुगतान को लेकर मिल में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। 30 दिसंबर तक बकाया गन्ना भुगतान किए जाने के आश्वासन पर सोमवार को किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। एसडीएम और सीओ ने मिल अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को समझाया जिस पर वे माने। रविवार को किसानों ने अपनी मांग को लेकर ऐरा चीनी मिल गेट पर ताला डालकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान रविवार रात में भी मिल गेट डटे रहे। रात करीब 12 बजे एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अरविंद कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने के साथ चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम ने मिल के यूनिट हेड आलोक सक्सेना व जीएम केन बीके सिंह को धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समक्ष बुलाकर आमने-सामने वार्ता कराई। यूनिट हेड ने 30 दिसंबर तक पिछले सत्र का संपूर्ण बकाया भुगतान चुकाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने सहमति जताते हुए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इसके बाद गन्ने की तौल शुरू हुई। प्रदर्शन के कारण चीनी मिल 10 घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

एसडीएम ने चीनी मिल के यार्ड में ट्रॉली ट्रैक्टर व वहां फैली हुई अव्यवस्थाओं के निस्तारण के लिए भी चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए।
-
पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यदि चीनी मिल बंद रहती, तो गेहूं बुआई लेट हो जाती। इसलिए किसानों को समझाकर शांत कराया गया। साथ ही चीनी मिल अधिकारियों को 30 दिसंबर 2020 तक संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान करने के निर्देश दिए गए। यदि समयावधि पर भुगतान न हुआ, तो चीनी मिल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एस सुधाकरन, एसडीएम धौरहरा
-
किसानों ने प्रदर्शन कर की गरगटिया में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। गरगटिया में गन्ना क्रय केंद्र न लगने से परेशान किसानों ने प्रदर्शन कर शीघ्र गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।
कुंभी चीनी मिल के अंतर्गत इस वर्ष गरगटिया में गन्ना क्रय केंद्र न लगने से किसान परेशान हैं। किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर क्रय केंद्र को यथावत रखने की मांग की है। किसानों ने कहा कि गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल और सीडीओ बीके धामा ने दिनेश के प्लाट का अनुबंध कराकर गड्ढा भी खुदवाया था, उसके बाद भी गुपचुप तरीके के गरगटिया का सेंटर परसेहरा में लगा दिया गया। जिससे अमानतपुर, सरेली, डहर, रामखेड़ा और गरगटिया के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। गन्ना क्रय केंद्र को यथावत रखा जाए। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ल, अश्वनी अवस्थी, अरुण सिंह, विजयकांत शुक्ल, रामप्रकाश मिश्र, दिनेश अवस्थी, सोहनलाल, देवदत्त त्रिवेदी मौजूद रहे। गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल ने बताया कि गरगटिया सेंटर पर पहले ट्रॉले से गन्ना आता था लेकिन अब ट्रक से गन्ना आने के कारण सेंटर बदला गया था। चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता की गई है। किसानों की समस्या को देखते हुए सेंटर को पुन: गरगटिया में ही रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed