{"_id":"5fc3f1d28ebc3eb8670bfd45","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly428541441","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 कांशीराम आवासों को आवंटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 कांशीराम आवासों को आवंटन का इंतजार
विज्ञापन
गोला में आवंटन के इंतजार में कांशीराम आवास। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
-
- 1
-
Link Copied
गोला गोकर्णनाथ। बसपा शासनकाल में आवास विकास विभाग ने निर्धनों के लिए 96 कांशीराम आवास बनवाए थे, जिनका अब तक आवंटन नहीं हुआ है।
नगर में पंजाबी कॉलोनी के निकट भुसौरिया रोड पर निर्धनों के लिए बसपा शासनकाल में 96 काशीराम आवास बनवाए गए थे। आवास विकास विभाग ने वर्ष 2018 में इन आवासों को नगरपालिका के हैंडओवर भी कर दिया था। आवंटन में देरी होने से इन आवास पर कब्जा हो गया, आवासों के अंदर बिजली, पानी की लाइन, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। उसके बाद माननीयों के आश्वासन पर सभी आवासों में लोग अपने परिवार सहित अवैध रूप से रहने लगे। बिना आवंटन रह रहे लोगों को माननीयों से इतना मजबूत आश्वासन मिला कि उन्होंने बाकायदा अपने आवास के बाहर बोरिंग करा कर पेयजल के लिए निजी टिल्लू पंप तक लगवा लिए हैं।
हालांकि प्रशासन ने इन आवासों के आवंटन के लिए डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की आवंटन कमेटी भी नियुक्त कर दी है। आवंटन शीघ्र कराने की निर्देश भी दे दिए गए हैं। माननीयों के आश्वासन पर बिना आवंटन अवैध रूप से रह रहे लोगों से आवास खाली कराने की हिम्मत नगरपालिका भी नहीं जुटा पा रही है।
---------
अवैध रूप से रह रहे लोगों को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर सभी को शीघ्र आवास खाली करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
--प्रदीप नारायण दीक्षित, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोला
---------
संज्ञान में आया है कि लोग अवैध रूप से आवासों में रहने लगे हैं। नगर पालिका को सभी आवास खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आवासों का पात्र जरूरतमंदों को शीघ्र आवंटन किया जाएगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला