फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

लड़ेंगे-जीतेंगे के नारे के साथ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
इलाहाबाद बैंक में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। देश की नौ केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर जिले के करीब 2600 बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे, जिससे गुरुवार को बैंकों में ताला बंदी रही। इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय के बाहर जुटे सभी बैंक कर्मियों ने सरकारी क्षेत्र की बैंकों को निजी क्षेत्र को बेचे जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में लड़ेंगे-जीतेंगे की नारेबाजी के साथ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंकों को निजी क्षेत्र में बेचे जाने पर जनता को होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि निजीकरण से जनता का शोषण बढ़ जाएगा, जिससे किसानों को लोन मिलने में समस्या खड़ी हो सकती हैं। प्रदर्शन में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, चेयरमैन चंद्रशेखर मिश्रा, यूपीबीयू के अध्यक्ष अनुराग पांडेय, महामंत्री अतुल मेहरोत्रा, इंडियन बैंक से शैलेंद्र कश्यप, अभिषेक, पंकज, हशमत, पूनम, निर्देश, उमेश, संजीव, मोनिका, मोतीलाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी, किया प्रदर्शन
पलियाकलां। अपनी मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगों को उठाया।
भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को आफिस के बाहर प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, एलआईसी आईपीओ वापस लेने, वेतन वृद्धि चार्टर आदि की मांग को लेकर हड़ताल रखी। इस दौरान नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी के साथ एलआईसी कर्मचारियों ने विरोध जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों ने दिया धरना
पलियाकलां। चीनी मिल में उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के आह्वान पर मांगों को लेकर पलिया चीनी मिल के कर्मचारी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें कर्मियों के वेतन पुनरीक्षण के अलावा अपनी अन्य कई मांगों को रखा। इस दौरान शारदा वर्क्स एसोसिएशन के महासचिव निर्भय नारायन सिंह, चीनी मिल मजदूर संघ के अफरोज अहमद अंसारी, कमलेश राय, सलीम अंसारी, अरविंद कुमार वर्मा, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार, अजय कुमार, अंकुश, प्रमोद, मुन्ना यादव समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed