{"_id":"5f81f83e8ebc3e9bad321279","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly422908656","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने मातहतों को पढ़ाया, दंगे से कैसे निपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान ने मातहतों को पढ़ाया, दंगे से कैसे निपटें
विज्ञापन
पुलिस लाइन में माकड्रिल करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर परेड के दौरान एसपी विजय ढुल ने पुलिस जवानों की क्लास लगाई। साफ-सुथरी वर्दी पहनने सहित कई निर्देश दिए। साथ ही दंगा नियंत्रण ड्रिल में सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसआई आदि को एंटी राइट गन, अश्रु गैस गन आदि शस्त्रों का अभ्यास कराया।
जिले में यदि अचानक दंगा भड़क जाए, तो पुलिस के हाथ पांव फूल जाते हैं। इसका कारण पहले से कोई तैयारी न होना और प्रशिक्षण का अभाव। अचानक सामने आई ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एसपी विजय ढुल ने साप्ताहिक परेड के दौरान मॉक ड्रिल कराई और जवानों को दंगे से निपटने के गुर सिखाए। एएसपी, सभी सीओ प्रभारी निरीक्षकों, एसओ, एसआई आदि पुलिसकर्मियों से एंटी रायफल उपकरणों का रिहर्सल कराया। एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टियर स्मोक ग्रेनेड, स्टनग्रेनेड को चलाने की बारीकी बताई। पुलिस लाइन में उपलब्ध महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों का भी प्रदर्शन कराया। एसपी और उपकरण विशेषज्ञों ने तकनीकी खूबियों की जानकारी दी गई। एसपी ने शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बलवा ड्रिल की जानकारी दी। इस दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह, आरआई शिवनरायण, सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ और तमाम दरोगा मौजूद रहे।
------------
रस्साकसी प्रतियोगिता कराई
दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद एसपी विजय ढुल ने प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के मध्य रस्सा कसी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम का उत्साहवर्धन कर 2000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
----------------
पुलिस लाइन का भ्रमण कर किया निरीक्षण
दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। कार्यालयों और शाखाओं का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, आरमरी, आरआई कार्यालय, एमटी शाखा, कैश कार्यालय, जीडी कार्यालय, फील्ड यूनिट, एएचटीयू, स्टोर, मेस, बैरक, जिम, गैस गोदाम, कैंटीन, पुलिस अस्पताल, चिल्ड्रेन पार्क, परिवार कल्याण केंद्र, शिशु देखभाल केंद्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
---------------
क्रियाशील अपराधियों को चिह्नित कर खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट
लखीमपुर खीरी। मॉक ड्रिल के बाद एसपी विजय ढुल ने बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं का गुण/दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलें। गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करें। जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर निस्तारण कराएं। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करें।
-----------