फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

एसपी ने पीआरओ संग की लूट, चौकी इंचार्ज ने दबोचा

Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पकड़े जाने के बाद चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को शाबासी देते एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और रिस्पांस टाइम परखने के लिए एसपी ने बुधवार की रात मॉकड्रिल की। अज्ञात नंबर से सूचना दी गई कि दो अपाचे बाइक पर सवार चार लुटेरे नहर पुलिया के पास महिला की चेन लूटकर भागे हैं। सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग शुरू कर दी गई। बाद में हुलिया के आधार पर डॉन बास्को स्कूल नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज राजापुर ने बाइक भगा रहे एसपी और उनके पीआरओ को दबोच लिया। एसपी ने उन्हें पकड़ने वाले चौकी इंचार्ज, सिपाही और होमगार्ड को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बुधवार की रात यूपी 112 पर एक अंजान व्यक्ति से फोन कराया। फोन करने वाले ने कहा कि अपाचे बाइक सवार चार बदमाश पत्नी की चेन लूटकर भागे हैं। इसके बाद एसपी ने कंट्रोल रूम के जरिए सभी थानों को अलर्ट किया और सघन चेकिंग करने के आदेश दिए। लूटने वाले बदमाशों की हुलिया और उनके पहने कपड़ों के रंग भी बताए गए। इसके बाद बाइक से एसपी अपने पीआरओ के साथ महकमे की मुस्तैदी चेक करने के लिए स्वयं अपाचे बाइक से निकले। बाइक की ड्राइविंग सीट पीआरओ संदीप सिंह ने संभाली और एसपी पीछे बैठ गए। पुलिस चौकी राजापुर क्षेत्र में नहर पटरी के पास चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी राजापुर अरविंद कुमार शुक्ला, सिपाही शत्रुघ्न दुबे और होमगार्ड भारत वर्मा ने प्रसारित किए गए हुलिया के आधार पर दो बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, ऐसे में डंडा लगाकर चौकी इंचार्ज ने किसी तरह बाइक को रोका और दोनों बाइक सवारों को दबोच लिया। चौकी इंचार्ज के पकड़ते ही बाइक सवारों ने हेलमेट उतार दिए। सामने एसपी को देख चौकी इंचार्ज और सिपाही के होश उड़ गए। बाद में एसपी ने चौकी राजापुर पुलिस की सक्रियता, मुस्तैदी व कार्यकुशलता पर प्रशंसा व्यक्त की। उत्सावर्धन के लिए चौकी इंचार्ज को 1500 रुपये, सिपाही और होमगार्ड को एक-एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर नदारद मिले पुलिसकर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही समय समय पर साथियों की सजगता परखने के लिए मॉकड्रिल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed