{"_id":"5f3f8cb88ebc3e718b5aad33","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4168022134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी निरीक्षक सदर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी निरीक्षक सदर लाइन हाजिर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सदर को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी उनकी जगह किसी की तैनात नहीं की गई है।
एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र लगातार सरकारी कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरत रहे थे। इसलिए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सदर पर कांशीराम कॉलोनी निवासी अजीत प्रताप हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्रवाई की गई है। 27 जून को अजीत प्रताप लाल का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने वैवाहिक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान मौत की पुष्टि होने के बाद हत्यारोपी की शिनाख्त भी कर ली थी, लेकिन उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
सुनील संपूर्णानगर के एसएसआई बने
एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध शाखा में तैनात एसआई सुनील कुमार सिंह को थाना संपूर्णानगर में एसएसआई पद पर भेजा गया है।