{"_id":"5f3aabb18ebc3e3caf681f55","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4165254195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट लेने को जिला अस्पताल में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की स्थिति अब जिले में गंभीर हो गई है। इसका उदाहरण बढ़ते मौत के आंकड़ों के साथ संक्रमितों की संख्या है। इसके बाद भी न तो जिम्मेदार चेत रहे हैं और न ही जिलेवासी। सड़क से लेकर बाजार और अस्पताल में हर तरफ भीड़ है। जबकि इन जगहों से संक्रमण फैलने की संभावना सबसे ज्यादा है। न तो यहां पर आने वाले लोग मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। जबकि योगी सरकार ने सभी के लिए मास्क अनिवार्य करते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से होने वाली लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।
महिला अस्पताल में डॉक्टर सहित चार मिले संक्रमित
चार संक्रमित मिलने के बावजूद महिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने काफी भीड़ लगती है। लाइन में लगी महिलाएं सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखती।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बैठी महिलाएं
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवती महिलाओं की भीड़ होती है। जांच कराने की आपाधापी में सामाजिक दूरी तक का पालन नहीं होता। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़
जिला अस्पताल में कोरेाना की जांच रिपोर्ट लेने के लिए रोज भीड़ लगती है। इसमें कई ऐसे लोग होते है, जिन्हें रिपोर्ट मिलने पर पॉजिटिव का पता चलता है। भीड़ में खड़े ऐसे लोग औरों को भी संक्रमित करते हैं।
लॉकडाउन का उल्लघंन कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
गोला डिपो में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए लॉकडाउन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान न तो जिम्मेदारों ने मास्क लगाए और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा। जो लोगों में खासा चर्चित रहा।