फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

वर्चुअल रैली कर मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलियाकलां। सूबे के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सोमवार को पलिया विधानसभा में वर्चुअल रैली कर मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए नि:शुल्क राशन वितरण, उज्ज्वला गैस योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। गरीबों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया, जनधन खातों में पांच सौ रुपये महीने दिए, खाने के लिए राशन दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, उदयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि वर्चुअल रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

निघासन। निघासन विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली में मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जूम ऐप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी, योगी सरकार ने गरीबों को रहने के लिए आवास दिए, प्रवासी मजदूरों को गांव में ही काम दिलाया, चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर गलवान घाटी से सेना वापस लेजाने के लिए मजबूर किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि योगी के नेतृत्व में जिला निरंतर विकास की ओर से आगे बढ़ रहा है। विधायक शशांक वर्मा ने बाढ़ नियंत्रण के लिए कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सांसद अजय मिश्र टेनी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, रमेश चंद्र मिश्रा आदि ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed