{"_id":"5edbcaef8ebc3e908e0279d9","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly408355668","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद के अंतर्गत मढ़िया गांव में नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
शहाबुद्दीनपुर निवासी रामेश्वरदयाल का पुत्र संजीव (29) शनिवार सुबह करीब नौ बजे नहर में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। पास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर परिजन को बुला लिया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने नहर पुल से करीब 200 मीटर दूर शव को निकाल लिया। अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने शव का पंचनामा भरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया है।
परिवार के लोगों का कहना है कि शहाबुद्दीनपुर मढ़िया से करीब तीन किलोमीटर दूर है। संजीव साइकिल से इतनी दूर क्यों आया यह समझ में नहीं आ रहा।
अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव का कहना है कि नहाते हुए युवक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। शव का पंचनामा भरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
नहर में डूबे दिव्यांग का शव मिला
पसगवां शारदा नहर में डूबे दिव्यांग सुआलाल का शव हरदोई जनपद के अहिरोरी पुल के निकट बरामद हुआ। पसगवां कोतवाली के ग्राम ढंढ़ेल निवासी सुआलाल (30) ग्राम उदयपुर स्थित एक ढाबे पर कार्य करता था। दो जून को वह शौच के लिए शारदा नहर के किनारे गया था। पैर फिसलने से वह नहर की तेज धार में बह गया। जानकारी पर गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुआलाल एक पैर से दिव्यांग था। घटनास्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर बहते हुए पानी में हरदोई जनपद के थाना टडियावा ग्राम अहरोरी के पुल के पास उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।