फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

भीड़ लेकर तहसील पहुंचे कोटेदार, नोटिस जारी

Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
धौरहरा। राशन की दुकान के आवंटन के लिए हसनापुर के कोटेदार और पूर्व कोटेदार तहसील परिसर में साठ से सत्तर लोगों को लेकर पहुंच गए। किसी ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। एसडीएम ने कोटेदार और पूर्व कोटेदार को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद हसनापुर के कोटेदार संतोष कुमार और पूर्व कोेटेदार पंकज त्रिवेदी करीब 60 से 70 व्यक्तियों को लेकर जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर पहुंच गए। कोई भी व्यक्ति मास्क नहीं लगाए था। न ही उनमें सामाजिक दूरी थी। एसडीएम एस सुधाकरन ने इसे गंभीरता से लिया। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई शिकायत दर्ज करानी थी तो वह कार्यालय परिसर में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता था। ऐसा ना करके 60 से 70 व्यक्तियों के साथ भीड़ के साथ तहसील परिसर में आए, कानून का उल्लंघन किया। संतोष कुमार कोटेदार हसनापुर और पूर्व कोटेदार हसनापुर पंकज त्रिवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 महामारी अधिनियम आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed