{"_id":"5ebec0118ebc3e9092149731","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly405952114","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण के दौरान घटतौली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण के दौरान घटतौली पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां/ गुलरिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना के तहत वितरित किए जा रहे राशन कार्य का नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने पूर्ति निरीक्षक के साथ जायजा लिया। इस दौरान एक कोटेदार के यहां राशन वितरण में नायब ने घटतौली पकड़ी। कार्ड धारकों को दिए गए राशन की तौल कराने पर चावल व चना कम निकला। जिस पर नायब ने मशीन को कब्जे में लेकर पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना के तहत कार्डधारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के साथ भीरा इलाके के कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां एक उचित दर दुकान मशीन खराब होने के कारण बंद मिली, यहां स्टाक सही मिला। एक दुकान पर अनाज प्राप्त कर चुके दो राशन कार्ड धारकों को प्राप्त चावल तथा चने की तौल कराई गई तो तौल में चावल व चना कम निकला। जो बाट प्रयोग में लाया जा रहा था उसके वजन में भी कमी पाई गई। जिस पर तौल मशीन को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने के निर्देश नायब तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक को दिए। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने बताया कि शकुंतला देवी के कोटे के निरीक्षण में घटतौली पकड़ी गई है, बाट माप निरीक्षक से कार्रवाई करने को कहा है साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।