{"_id":"5ea5a1418ebc3e904d587f3d","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4039093149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय की मदद को आगे आईं अलीशा , दिया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय की मदद को आगे आईं अलीशा , दिया खून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती विजय रस्तोगी की मदद के लिए अलीशा आगे आयीं हैं। उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदान कर न सिर्फ विजय की मदद की, बल्कि कौमी एकता की मिसाल पेश की है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी 60 वर्षीय विजय रस्तोगी काफी दिनों से पेट की बीमारी पीड़ित हैं। घरवालों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार होने पर घर आ गए। बताते हैं कि दो दिन पूर्व फिर से उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर घरवालों ने जिला अस्पताल लाकर सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया। विजय का हीमोग्लोबिन चार से कम होने पर डॉक्टर ने खून चढ़वाने की सलाह दी। मगर, ब्लड बैंक में ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड न मिलने से घरवालों की मुसीबत बढ़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर मोहल्ला हिदायत नगर निवासी रोजेदार अलीशा खान रक्तदान के लिए आगे आईं। शनिवार शाम इफ्तार के बाद अलीशा ने ब्लडबैंक पहुंचकर एक यूनिट खून देकर न सिर्फ विजय की मदद की, बल्कि कौमी एकता की मिसाल पेश की।
लॉकडाउन में शिविर न लगने से रक्त की बेहद कमी है और वैसे भी ओ निगेटिव ग्रुप वालों की संख्या बेहद कम है। रक्तदाताओं से अपील है कि ब्लड बैंक आकर रक्तदान करते रहें, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके।
विज्ञापन
-डॉ. केपी सिंह, ब्लडबैंक प्रभारी, जिला अस्पताल