फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

30 हजार हैंडपंप खराब होने से गहराने लगा पेयजल संकट

Fri, 24 Apr 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। गर्मी सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही शहर और देहात में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। हजारों की संख्या में सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। लिहाजा शासन के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय समेत सभी ब्लॉकों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एडीपीआरओ जितेंद्र कुमार गोंड को नोडल अधिकारी नामित किया है। इनके नंबरों पर कोई भी व्यक्ति पेयजल की समस्या के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में ज्यादातर दुकानें और बाजार बंद हैं, जिससे लोगों के लिए सरकारी हैंडपंप ही पेयजल का सहारा हैं। सूत्र बताते हैैं कि जनपद में करीब 60 हजार सरकारी हैंडपंप हैैं, जिनमें से 50 फीसदी हैंडपंप खराब पड़े हैैं। शेष हैंडपंप में भी रिबोर न होने से साफ पानी नहीं आ रहा है। लिहाजा डीपीआरओ कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के लैडलाइन नंबर 05872-278791 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। नोडल अधिकारी/एडीपीआरओ जितेंद्र कुमार गोंड के मोबाइल नंबर 9452545544 और वरिष्ठ लिपिक उस्मान अली अंसारी के नंबर 9452224669 पर शिकायत कर सकते हैैं। ब्लॉक स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के लिए संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ग्रामीण खराब हैंडपंप की शिकायत ब्लॉकों के लैडलाइन नंबरों या बीडीओ के सीयूजी नंबर पर कर सकते हैं। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक बांकेगंज के लोग कंट्रोल रूम नंबर 05870-253369, पलिया के ग्रामीण कंट्रोल रूम नंबर 05871-234031, निघासन के ग्रामीण कंट्रोल रूम नंबर 05873-263355, रमियाबेहड़ के कंट्रोल रूम नंबर 05874-280805, कुंभी के कंट्रोल रूम नंबर 05876-272458, बिजुआ के कंट्रोल रूम नंबर 05870-284285, मोहम्मदी के कंट्रोल रूम नंबर 05876-222275, मितौली के कंट्रोल रूम नंबर 05875-287541, पसगवां के कंट्रोल रूम नंबर 05875-241016, बेहजम के कंट्रोल रूम नंबर 05872-224276, लखीमपुर के कंट्रोल रूम नंबर 05872-262617, फूलबेहड़ के कंट्रोल रूम नंबर 05872-226220, नकहा के कंट्रोल रूम नंबर 05872-221202, धौरहरा के कंट्रोल रूम नंबर 05874-244320, ईसानगर के कंट्रोल रूम नंबर 05874-281033 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

====================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed