{"_id":"5e99cc3b8ebc3e6fa257629a","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly402972990","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में फेंकी दूषित सामग्री, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में फेंकी दूषित सामग्री, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। रेलवे कर्मचारी के घर में दूषित सामग्री फेंकने का मामला सामने आया है। रेलवे कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने सामग्री की जांच कराने के लिए भेजा है।
रेल कर्मी पवन कुमार, सुनील कुमार गेट मैन के पद पर तैनात है। इनके सहित पांच अन्य कर्मचारियों के घर में दूषित सामग्री फेंकी गई है। पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात में किसी ने उसके एवं अन्य लोगों के घर में दूषित सामग्री सहित अन्य पदार्थ फेंक दिए। यही क्रम शुक्रवार की सुबह भी हुआ। कोरोना संक्रमण से भयभीत पवन कुमार ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल और आरपीएफ चौकी के एसआई सतेंद्र कुमार सिंह को दी। इस पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ एवं पवन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने घर से बरामद सामग्री को जांच के लिए भेजवाया है। सदर कोतवाली निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हो सकता किसी ने शरारत की हो, लेकिन इसे गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।