फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

लावारिस मिला मूकबधिर बालक चाइल्ड लाइन को सौंपा

Thu, 16 Jan 2020 09:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मैलानी। लावारिस हालत में घूमते मिले एक मूकबधिर बालक को पुलिस ने चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गौतम नगर निवासी हरबंस को पलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास नौ वर्षीय एक मूकबधिर बालक मंगलवार को रोता हुआ मिला था। हरबंस उसे अपने घर ले आए और पास में स्थित मस्जिद से बालक के बारे में एलान कराया कि शायद उसके परिवारवाले मिल जाएं, किसी के न पहुंचने पर गौतम नगर सदस्य के पति सुंदर लाल, मुश्ताक अली, अजमत अल्वी आदि बालक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने इस बाबत चाइल्ड लाइन संस्था से संपर्क किया। चाइल्डलाइन पलिया के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सुलभ पांडे और सदस्य इंद्र कुमार अवस्थी थाने पहुंचे। इन लोगों ने मूक बधिर बालक की शिनाख्त मोहम्मद साकिब पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला बरबंडा पलिया के रूप में की। सुलभ पांडे ने बताया कि इससे पहले भी दो बार वे लोग इस बालक को उसके परिवारवालों तक पहुंचा चुके हैं। बालक के पिता से बात करने के बाद पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन सदस्यों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed